
Mahindra Electric Scooter: बैटरी वाली स्कूटी की डिमांड को देखते हुए हाल ही में Hero MotoroCop ने अपने पहले Electric Scooter को सब ब्रांड Vida के अंदर पेश किया था। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि Electric Car के बाद Mahindra भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में उतरने की तौयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार महिंद्रा जल्द ही Peugeot Kisbee इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन सेगमेंट में अपनी पारी की शुरुआत कर सकती है। वहीं, अब महिंद्रा की बैटरी वाली स्कूटी लॉन्च से पहले सड़कों टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई है।
Mahindra Electric Scooter
ऑटो साइट Zigwheels ने एक्सक्लूसिव तौर पर महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर (Peugeot Kisbee Electric Scooter) को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया है। हालांकि, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, ऐसा लग रहा है कि जल्द ही कंपनी अफने नए बैटरी वाले स्कूटर को इंडियन मार्केट में पेश कर सकती है। इसे भी पढ़ें: 100KM चलने वाले ये 4 Electric Scooters हुए लॉन्च, 240 मिनट में होंगे फुल चार्ज
आपको बता दें कि Kisbee बैटरी वाली स्कूटी ग्लोबल मार्केट में पहले से सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं, उम्मीद है कि भारत में टेस्ट किए जाने वाले मॉडल में भी इसी शानदार पावरट्रेन के साथ लाया जा सकता है। इसके अलावा प्रदर्शन के मामले में महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर को मार्केट में पहले से मौजूद OLA, Ather, TVS और Bounce इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से टक्कर मिल सकती है। इसे भी पढ़ें: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे ये तीन Electric Scooter, Rs 999 में बुकिंग भी है चालू
Peugeot Kisbee के फीचर्स
अगर बात करें हिंद्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर Peugeot Kisbee के फीचर्स की तो यह कई हाई-फाई फीचर्स से लैस होगा। माना जा रहा है कि यह स्कूटर एक ट्यूबलर स्टील चेसिस के साथ आएगा,, जिसमें बेहतर ग्रिप के लिए टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और हाइड्रोलिक रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए होंगे। वहीं, इलेक्ट्रिक स्कूटर में 14 इंच के पहिए हैं और स्कूटर को फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक हो सकते हैं।




















