Realme Narzo 70 Pro 5G vs iQOO Z9 5G, जानें 20 हजार के बजट में आपके लिए कौन है बेस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/03/Realme-Narzo-70-Pro-5G-vs-iQOO-Z9-5G.jpg

20 हजार रुपये के बजट में इसी महीने (मार्च 2024) में दो नए स्मार्टफोन Realme Narzo 70 Pro 5G और iQOO Z9 5G इंडिया में लॉन्च हुए हैं। इन दोनों 5जी फोंस की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 8GB RAM और 50MP Camera की ताकत मिलती है। आगे हमने इन दोनों स्मार्टफोंस की कीमत व स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन किया है जिसे पढ़कर आप जान पाएंगे कि रियलमी नारजो 70 प्रो 5जीआइकू ज़ेड9 5जी में से कौन कहां आगे निकलता है।

कीमत का कंपैरिजन

वेरिएंट realme Narzo 70 Pro 5G iQOO Z9 5G
8GB RAM + 128GB Storage ₹19,999 ₹19,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹21,999 ₹21,999

realme Narzo 70 Pro 5G Price

रियलमी नारज़ो 70 प्रो 5जी फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स में बाजार में उतार गया है। इसके बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका रेट 19,999 रुपये है। वहीं फोन का बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसका प्राइस 21,999 रुपये है। यह मोबाइल Glass Green और Glass Gold कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

iQOO Z9 5G Price

आइकू ज़ेड9 5जी फोन भी दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। यह मोबाइल 8जीबी रैम सपोर्ट करता है जिसके साथ 128जीबी स्टोरेज तथा 256जीबी स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं। स्मार्टफोन के बेस वेरिंएट का प्राइस 19,999 रुपये है तथा बड़े वेरिएंट का रेट 21,999 रुपये है। इस आईकू फोन को Graphene Blue और Brushed Green कलर में परचेज किया जा सकता है।

डिजाइन का कंपैरिजन

Narzo 70 Pro 5G की फोटो

iQOO Z9 5G की फोटो

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स realme Narzo 70 Pro 5G iQOO Z9 5G
Screen 6.67″ 120Hz AMOLED Display 6.67″ 120Hz AMOLED Display
Processor MediaTek Dimensity 7050 MediaTek Dimensity 7200
OS + UI Android 14 + realme UI 5.0 Android 14 + Funtouch OS 14
RAM + Storage 8GB RAM + 256GB Storage 8GB RAM + 256GB Storage
Virtual RAM 8GB Dynamic RAM 8GB Extended RAM
Back Camera 50MP Triple Rear Camera 50MP Dual Rear Camera
Front Camera 16MP Selfie Camera 16MP Selfie Camera
Battery 5,000mAh Battery 5,000mAh Battery
Fast Charging 67W SUPERVOOC 44W FlashCharge
5G Bands 9 5G Bands 8 5G Bands

प्रोसेसर

रियलमी 12 नारज़ो 70 प्रो 5जी फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में एआरएम माली-जी68 जीपीयू दिया गया है।

आइकू ज़ेड9 5जी फोन 64 बिट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना चिपसेट है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली 610 जीपीयू मिलता है।

मैमोरी

realme Narzo 70 Pro 5G फोन 8जीबी रैम सपोर्ट करता है। इसमें 8जीबी डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी मौजूद है जो फोन की 8 फिजिकल रैम में एक्स्ट्रा 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM तक की पावर प्रदान करती है। वहीं नारजो 70 प्रो 5जी फोन में 256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे एसडी कार्ड से 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

iQOO Z9 5G फोन भी 8जीबी रैम मैमारी के साथ मार्केट में आया है जो 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है। यह मोबाइल भी 8जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है। इस स्मार्टफोन में 1टीबी के माइक्रोएसडी कार्ड को लगाया जा सकता है।

डिस्प्ले

नारज़ो 70 प्रो 5जी फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। पंच-होल स्टाइल वाली यह डिस्प्ले 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है तथा 1200निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

आइकू ज़ेड9 5जी भी 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह डिस्प्ले एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1200हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 1200निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

बैक कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह रियलमी मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल पोर्टरेट लेंस दिया गया है। फोन का कैमरा 16mm Focal Length और 112° FOV तक सपोर्ट करता है।

आईकू ज़ेड9 5जी फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह सोनी आईएमएक्स882 सेंसर है जो ओआईएस व ईआईएस फीचर से लैस है। वहीं साथ ही मोबाइल में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल बोका लेंस भी मिलता है।

फ्रंट कैमरा

सेल्फी खींचने तथा रील्स बनाने के लिए realme Narzo 70 Pro 5G फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 4पी लेंस है जो एफ/2.05 अपर्चर पर काम करता है। फोन के सेल्फी कैमरा में 24एमएम फोकल लेंथ तथा 80डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

iQOO Z9 5G फोन में सेल्फी खींचने, रील्स बनाने तथा वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है। फोन के सेल्फी कैमरा में Night, Portrait, Photo, Video, Dual-View Video और Live Photo जैसे फीचर्स मिलते हैं।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए रियलमी ने अपने नए मोबाइल फोन को 5,000एमएएच बैटरी के साथ बाजार में उतारा है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। ब्रांड के मुताबिक सिर्फ 19 मिनट में ही यह फोन 1 से 50% तक चार्ज हो सकता है।

iQOO Z9 5G फोन को चलाने के लिए डिवाइस में लंबी चलने वाली 5000mAh बैटरी दी गई है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 44वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है। कंपनी का दावा है कि यह फिन 67.8 घंटे का म्यूजिक टाइम प्रदान कर सकता है।