Netflix ने लॉन्च किया Free Plan, सिर्फ ये लोग उठा पाएंगे लाभ

Join Us icon

OTT प्लेटफॉर्म पर बढ़ती जंग में Netflix लोगों अपनी ओर खींचने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाता दिखाई दे रहा है। आपको याद दिला दें कि Netflix ने पिछले साल इसने कुछ शो और फिल्में बिना सब्सक्रिप्शन के देखने के लिए मुफ्त कर दी थीं। वहीं, अब नेटफ्लिक्स ने नया फ्री प्लान लॉन्च किया है। ऐसा पहली बार है, जब नेटफ्लिक्स ने लोगों को फ्री सेवा देने का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से पेश किए गए फ्री मोबाइल प्लान को फिलहाल नेटफ्लिक्स ने सिर्फ केन्या में लॉन्च किया है। इसका सीधा मतलब है कि भारतीय यूजर्स को इस फ्री का फायदा नहीं मिल पाएगा।

एंडरॉयड पर फ्री Netflix

मुफ्त प्लान एंड्रॉइड मोबाइल फोन पर उपलब्ध है और इसमें विज्ञापन नहीं होंगे। इसमें नेटफ्लिक्स फिल्में और टीवी शो जैसे ड्रामा मनी हीस्ट और ब्रिजर्टन और अफ्रीकी सीरीज ब्लड एंड वाटर आदि होंगे। वहीं, यूजर्स को इस मुफ्त प्लान का लाभ उठाने के लिए खुद को रजिस्टर करने की आवश्यकता होगी। लेकिन उन्हें पेमेंट डीटेल्स दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी।

netflix-free-mobile-plan

Netflix yearly subscription प्लान और ऑफर

अभी भारत में कोई नेटफ्लिक्स वार्षिक सदस्यता प्लान नहीं हैं। आप केवल महीने-दर-महीने Netflix के प्लान को ले सकते हैं और पूरे साल शानदार कंटेंट का लुत्फ उठा सकते हैं।

1. Netflix Mobile plan

Netflix Mobile plan की कीमत 199 रुपए है। यह प्लान उनके लिए शानदार है जो अपने फोन पर शो और मूवी को देखना पसंद करते हैं। अगर आप पूरे साल इस प्लान के माध्यम से Netflix पर मौजूद कंटेंट देखते हैं तो इसकी कीमत 2,388 रुपए होती है। इस नेटफ्लिक्स पैकेज की सदस्यता में स्टैंडर्ड डेफिनेशन कंटेंट सिर्फ एक स्क्रीन के लिए ही मिलेगी। सका मतलब है कि आप नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान का उपयोग स्मार्टफोन्स पर कर सकते हैं लेकिन स्मार्ट टीवी, लैपटॉप आदि पर नहीं।

free-netflix

2. Netflix Basic plan

Mobile plan के अलावा Netflix के पास एक ‘Basic’ प्लान है, जिसकी कीमत 499 रुपए है जो कि एक साल के लिए 5,988 रुपए का पड़ता है। इस प्लान में भी मोबाइल प्लान वाले ही बेनिफिट्स मिलेंगे। लेकिन, आप इस प्लान में कंटेंट को एक और डिवाइस जैसे लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देख सकते हैं। इस प्लान में एक्टिव स्क्रीन और डाउनलोड सिर्फ एक ही डिवाइस पर रहेगा।

3. Netflix Standard plan

यदि आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ नेटफ्लिक्स को स्ट्रीम करना चाहते हैं और एक से अधिक की स्क्रीन लिमिट चाहते हैं, तो ‘Netflix Standard’ प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है। फुल एचडी (1,080p) रिजोल्यूशन और दो-स्क्रीन सीमा पर कंटेंट के साथ आने वाले इस प्लान की कीमत 649 रुपए महीना (7,788 रुपये / वर्ष) है। नेटफ्लिक्स पैकेज एक बार में दो डिवाइसों पर ऑफलाइन डाउनलोड को सपोर्ट करता है।

4. Netflix Premium plan

यह Netflix का टॉप-एंड सब्सक्रिप्शन प्लान है जो कि Netflix Premium plan के नाम से आता है। इस प्लान की कीमत 799 रुपए प्रति माह है। यह प्लान फैली और फ्रेंड्स के साथ शेयर किया जा सकता है। इस सब्सक्रिप्शन में FHD और Ultra HD कंटेंट को देखा जा सकता है। ध्यान रहे कि आप एक साथ चार डिवाइस पर स्ट्रीम और डाउनलोड कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here