
स्ट्रीमिंग सर्विस OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर अपना पासवर्ड किसी से शेयर करना एक आम बात है। अक्सर हम अपने दोस्तों या करीबियों के साथ अपना पासवर्ड शेयर कर लेते हैं। लेकिन, जल्द ही Netflix पर ऐसा करने के कारण आपको पैसे चुकाने पड़ सकते हैं, जिसकी तैयारी कंपनी कर रही है। दरअसल, लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ऐसे लोगों को नेटफ्लिक्स इस्तेमाल करते रहने के लिए एडिशनल शुल्क का भुगतान करने के लिए कहेगी। वहीं, कंपनी के प्रोडक्ट इनोवेशन के डायरेक्टर चेंगई लॉन्ग ने अपने एक पोस्ट में कहा है कि पासवर्ड को घर के बार शेयर करने से हमारी निवेश करने की क्षमता प्रभावित हो रही है।
Netflix
एक ब्लॉग पोस्ट में चेंगई लॉन्ग ने कहा कि कंपनी पहली बार चिली, कोस्टा रिका और पेरू में में “add an extra member” फीचर के तौर पर एक टेस्टिंग को लॉन्च कर रही है। एक्ट्रा मेंबर को एक अलग लॉगिन और पासवर्ड मिलेगा और उन्हें अधिक (देश के आधार पर लगभग $ 2 और $ 3 प्रति माह के बीच) भुगतान करना होगा। इसे भी पढ़ें: Netflix से हटने वाली हैं ये 20 फिल्में और 10 सीरीज, जल्द बना लें देखने का प्लान
इसके अलावा उपयोगकर्ताओं के पास प्रोफाइल को नए अकाउंट में स्थानांतरित करने की क्षमता भी होगी। वैराइटी के मुताबिक अगले कुछ हफ्तों में ये फीचर रोल आउट हो जाएंगे। इसके अलावा कंपनी ने साफ किया है कि टेस्टिंग के बाद ही कंपनी इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाएगी. फिलहाल इन देशों में ही कंपनी इस योजना पर काम करेगी।
बता दें कि नेटफ्लिक्स ने कुछ दिन पहले ही ही में यूके और आयरलैंड के लिए अपने सब्सक्रिप्शन की कीमतों में इजाफा किया है। कंपनी के यूके में लगभग 14 मिलियन और आयरलैंड में 600,000 ग्राहक हैं। हालांकि, फिलहाल भारतीय यूजर्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कंपनी ने कुछ समय पहले इंडिया में अपने प्राइस लिस्ट में कटौती की थी। इसे भी पढ़ें: Netflix Games: मोबाइल पर फ्री में डाउनलोड कर ऐसे खेलें मजेदार गेम
Netflix India plans
आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स का सबसे सस्ता प्लान अब केवल 149 रुपये प्रति माह में मिलता है। वहीं, प्रीमियम प्लान अब 799 रुपये से घटकर 649 रुपये प्रति माह में लिया जा सकता है। नीचे हमने एक टेबल के माध्यम से आपको पहले के प्राइस और नए प्राइस की जानकारी दी है।
| PLAN NAME | OLD PRICE | NEW PRICE |
| Mobile plan | Rs 199 | Rs 149 |
| Basic plan | Rs 499 | Rs 199 |
| Standard plan | Rs 649 | Rs 499 |
| Premium plan | Rs 799 | Rs 649 |




















