क्या आपको याद हैं Nokia के ये अनोखे डिजाइन वाले फोन?

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/09/nokia-mobile-phone.png

आज बेशक स्मार्टफोन्स की रेस में नोकिया थोड़ी पीछे छूट गई हो लेकिन, एक समय था जब मोबाइल फोन इंडस्ट्री में Nokia का झंडा सबसे बुलंद था। साल 1865 में शुरू हुई इस कंपनी ने सालों-साल मोबाइल फोन की दुनिया में राज किया है। इन वर्षों में कंपनी ने शानदार डिज़ाइन और नई तकनीक से लैस फोन्स को पेश किया था। वहीं, आज भी कंपनी ने कई ऐसे अनोखे डिजाइन वाले फोन्स की याद लोगों के दिलों में जिंदा है जो उस समय सबसे अनूठे थे। इतना ही नहीं नोकिया के यही अनोखे डिजाइन वाले फोन्स एक समय में ‘स्टेटस सिंबल’ माने जाते थे। आज हम उन्हें नोकिया टॉप 5 फोन्स की बात करेंगे जो अपने अनूठे डिजाइन के लिए काफी फेमस हुए थे।

Nokia 9210 Communicator

‘स्टेटस सिंबल’ रहा नोकिया का कम्यूनिकेटर फोन एक बिजनेस फोन माना जाता था। कंपनी ने नोकिया 9210 कम्युनिकेटर को साल 2000 में लॉन्च किया था। अगर उस समय किसी के हाथ में यह फोन दिखाई देता था तो लोग उस व्यक्ति को रोककर इस डिवाइस को देखते थे। यह पहचान और फेम शायद ही किसी अन्य कंपनी के फोन को मिला हो। उस समय कुछ हटकर पेश करने के लिए जानी वाली नोकिया का यह डिवाइस डुअल स्क्रीन था। क्वर्टी कीपैड के साथ आने वाले इस फोन में अंदर की तरफ बड़ी स्क्रीन और बाहर की तरफ एक छोटी स्क्रीन मौजूद थी। कंपनी का पहला ऐसा फोन भी था, जिसमें मैमोरी कार्ड इस्तेमाल कर स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता था। इसे भी पढ़ें: पसंद है Nokia ब्रांड लेकिन फिर भी बना रहे दूरी, जानें क्या है भारतीयों की मजबूरी

Nokia N-Gage

आज गेमिंग के लिए Asus और Nubia के फोन्स काफी फेमस हैं। लेकिन, एक समय में नोकिया एन-गेज दुनिया का पहला ऐसा मोबाइल फोन था, जो पोर्टेबल गेमिंग का डिज़ाइन कंसोल लेकर आया था। इस फोन को साल 2003 में लॉन्च किया गया था। इस फोन को सिंबियन ऑपरेटिंग सिस्टम पेश किया गया था। लेकिन, गेमिंग के अलावा फोन ज्यादा बेहतर रिस्पॉन्स नहीं कर पाया इसलिए फोन कामियाब नहीं हुआ। लेकिन, कंपनी का यह फोन अपने अनोखे डिजाइन के लिए फेमस हुआ था।

Nokia N90

साल 2005 में किसी के पास कैमकोर्डर होना एक एक बड़ी बात थी और नोकिया ने एक अपने N90 फोन का ऐसे अनोखे डिजाइन के साथ पेश किया, जिसकी स्क्रीन घूम सकती थी। इस स्क्रीन को कार्ल जीस ऑप्टिक्स द्वारा बनाए गए 2MP कैमरा लेंस से लैस किया गया था। फोन में ऑटोफोकस फीचर और एक एलईडी फ्लैश था, जिसने इस फोन को अपने समय का एक अनूठा फोन बना दिया था। इसे भी पढ़ें: क्या आप अब भी करते हैं Nokia से प्यार? जानें नोकिया के बनने, मिटने और फिर बनने की कहानी
Nokia 7600

Nokia इस फोन को फैशन सीरीज के अंदर पेश किया था। नोकिया 7600 अपने खास डिजाइन की वजह से खूब चर्चा में रहा था। फोन को टियर ड्रॉर शेप के साथ पेश किया गया था जो कि इतना कॉम्पेक्ट था कि आपकी पॉकेट आसानी से फिट हो जाता था। फोन की स्क्रीन बीच में थी और दोनों साइड कीपैड थे।

Nokia 7280

साल 2004 में फॉर्च्यून मैगजिन ने इस नोकिया 7280 सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्ट का अवॉर्ड मिल था। फोन का वजन महज 84 ग्राम था और इसमें 0.3mp का कैमरा भी था। हालांकि, कुछ समय बदा 50MB स्टोरेज वाले इस फोन को कंपनी ने बंद कर दिया था।