Okaya ने लॉन्च किए ये दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, इंजन से लेकर रेंज तक सब कुछ है धांसू

Join Us icon

Okaya Electric Scooter: इस फेस्टिव सीजन अगर आप भी नई बैटरी वाली स्कूटी ( Electric Scooter) लेने का विचार कर रे हैं तो आपको यह जानकार खुशी होगी कि इंडिया में Okaya EV ने अपने New Electric Scooters को पेश कर दिया है। दरअसल, ओकाया एक बैटरी बनाने वाली कंपनी है जो इंओकाया इंडियन मार्केट में अपने दो नए स्कूटर को लेकर आई है। कंपनी ने इन ई-स्कूटर्स को फास्ट सीरीज के तहत पेश किया है, जिनके नाम Fasst F2B और Fasst F2T है। आइए आगे आपको इन EV की कीमत, रेंज और फीचर्स के बारे में पूरी जाकारी देते हैं।

Okaya Fasst F2B और Fasst F2T की कीमत

कंपनी ने इस Electric Scooter की कीमत की बात करें तो Okaya Fasst F2B का प्राइस 89,999 रुपये और Okaya Fasst F2T का प्राइस 84,999 रुपये है। हालांकि, यह प्राइस एक्स शोरुम का है। इसके अलावा आपको बता दें कि ओकाया के देशभर 500 से ज्यादा आउटलेट्स है जहां जाकर आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीद सकते है। कंपनी की प्लानिंग है कि है कि फेस्टिवल सीजन में कंपनी के इस स्कूटर अधिक से अधिक लोग खरीदें। इसे भी पढ़ें: 100KM रेंज के साथ लॉन्च हुई ये सस्ती बैटरी वाली स्कूटी, आग लगने का भी नहीं होगा डर

okaya-fasst-electric-scooter

जीत सकते हैं कार

इसके अलावा ग्राहक अगर 31 अक्टूबर 2022 तक कोई ओकाया ई-स्कूटर खरीदते हैं तो आप कार, लैपटॉप, टीवी, नकद पुरस्कार और बहुत कुछ उपहार के तौर पर जीत सकते हैं।

रेंज और टॉप स्पीड

कंपनी का दावा है कि ओकाया फास्ट F2B और F2T अपने 2000W मोटर की मदद से 70kmph की टॉप स्पीड मिलती है। वहीं, F2T को एक बार चार्ज कर 85km की रेंज दी मिलती है। वहीं, F2B सिंगल चार्ज पर 70-80km रेंज का दावा कंपनी करती है। कंपनी ने दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.2kWh LFP बैटरी पैक दिया है। इसे भी पढ़ें: Ola S1 Pro vs Vida V1 Pro: जानें किस बैटरी वाली स्कूटी में ज्यादा दम

okaya-faast-f2b

OKAYA FREEDUM

आपको याद दिला दें कि OKAYA ने पिछले साल सितंबर में अपने एक ई-स्कूटर को दो मॉडल्स-FREEDUM LI-2 और FREEDUM LA-2 नाम के साथ पेश किया था। दोनों ही स्कूटर 250वॉट BLDC Hub Motor की पावर से लैस हैं। एक बार के चार्ज में LI-2 मॉडल जहां 70 से 80 किलोमीटर तक चल सकता है वहीं LA-2 को 50 से 60 किलोमीटर तक की रफ्तार भर सकता है। इन दोनों ही मॉडल्स पर ग्राहकों को 25Kmph की टॉप स्पीड प्राप्त होती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here