OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन मीडियाटेक Dimensity 1300 SoC और 50MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन भारत में जून 2021 में लॉन्च किया गया था। वनप्लस का यह स्मार्टफोन ब्लास्ट के चलते काफी सुर्खियों में आया था। अब वनप्लस इस स्मार्टफोन के सक्सेसर OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन पर काम कर रही है। वनप्लस के लीक रोडमैप से पता चला था कि यह स्मार्टफोन अप्रैल या मई में लॉन्च किया जा सकता है। 91mobiles ने वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन का रियर डिजाइन शेयर किया था। अब टिपस्टर योगेश बरार ने वनप्लस के अपकमिंग OnePlus Nord 2T की स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं।
OnePlus Nord 2T स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन की लीक स्पेसिफिकेशन्स की माने तो इस फोन में 6.43-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके साथ ही वनप्लस के इस स्मार्टफोन में पंच होल कटआउट दिया जाएगा। वनप्लस के इस स्मार्टफोन को MediaTek के Dimensity 1300 के साथ पेश किया जाएगा। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 8GB/12GB LPDDR4x RAM और 12GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित OxygenOS 12 पर रन करेगा।
OnePlus Nord 2T स्पेसिफिकेशन्स
- 6.43-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले (90Hz रिफ्रेश रेट)
- MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर
- Android 12 OS
- 50MP + 8MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा
- 32MP सेल्फ़ी कैमरा
- 4,500mAh बैटरी, 80W फ़ास्ट चार्जिंग
OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन 4500mAh बैटरी के साथ पेश किया जाएगा, जोकि 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। वनप्लस का यह स्मार्टफोन अलर्ट स्लाइडर और स्टीरियो स्पीकर के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Redmi 10A, कम कीमत में मिलेंगे बड़े फीचर्स
OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर होगा जो OIS सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP मोनोक्रोम सेंसर दिया जाएगा। वनप्लस के इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Vivo X Fold के लॉन्च से पहले ही कंपनी ने डिजाइन से उठाया पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां