5,000mAh बैटरी के साथ OPPO ला रहा लो बजट वाला फोन, Xiaomi-Realme की करेगा छुट्टी!

Join Us icon

OPPO इंडिया अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ते हुए अगले हफ्ते नए फोन OPPO A54 को पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने कुछ समय पहले A-सीरीज के अंदर OPPO A54 को इंडोनेशिया की मार्केट में लॉन्च किया था। OPPO A54 के लॉन्च की जानकारी ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए सामने आई है। फ्लिपकार्ट पर ओपो ए54 का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जिस पर लॉन्च डेट के साथ ही इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है। लिस्टिंग के अनुसार कंपनी आने वाली 19 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है और इस दौरान OPPO A54 को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा।

OPPO A54 4G का डिजाइन

फोन के डिजाइन की बात करें तो फोन की तस्वीर भी फ्लिपकार्ट पर दिखाई दे रही है, जिससे जानकारी मिली है कि फोन को होल-पंच के साथ पेश किया जाएगा है। इसके अलावा डिवाइस के तीनों किनारे बेजल लैस होंगे और वहीं बॉटम पर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद होगा। वहीं, रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है जो कि स्क्वायर शेप में होगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi और Oppo भी बनाएंगे 5G मोबाइल प्रोसेसर, Qualcomm और Samsung को मिलेगी कड़ी चुनौती

OPPO A54 की स्पेसिफिकेशन्स

ओपो ए54 के लॉन्च की जानकारी देने के साथ ही फ्लिपकार्ट प्रोडक्ट पेज पर खुलासा कर दिया गया है कि यह स्मार्टफोन 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000एमएएच की बैटरी से लैस होगा। हालांकि, इंडोनेशिया में फोन के पहले लॉन्च होने से हमें इस बात की जानकारी है कि फोन में क्या फीचर्स होंगे।

ओपो A54 के फीचर्स की बात करें तो फोन में 6.51-इंच डिसप्ले है। इसके अलावा फोन की डिसप्ले HD+ रिजोल्यूशन (720 x 1600 पिक्सल) और 60Hz रिफ्रेश रेट व 89.2 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो पर कार्य करता है। साथ ही फोन में MediaTek Helio P35 SoC है जो कि 4GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi और Realme को मिलेगी टक्कर, ओप्पो भारत में पेश करेगा दमदार OPPO A74 5G स्मार्टफोन

oppo-a54-india-launch

फोन के रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में 13MP प्राइमरी कैमरा सेंसर, 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP बोके लेंस है। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा सेंसर है। फोन एंडरॉयड Android 10 बेस्ड Color OS 7.2 पर कार्य करता है। इसका वजन 192 ग्राम व 8.4mm थिक है। इसके अलावा फोन IPX4 वॉटरप्रूफ सर्टिफिकेशन के साथ आता है। वहीं, फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है।

कीमत

A54 को इंडोनेशिया में IDR 2,699,000 में पेश किया गया था। यह कीमत भारत में लगभग 13,600 रुपए है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इंडिया में भी इस फोन की कीमत 10,000 रुपए के आस-पास ही रखने की कोशिश करेगी।

 

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here