डुअल पंच होल डिसप्ले और 44 MP सेल्फी साथ फरवरी में लॉन्च होगा Oppo Reno 3 Pro

Join Us icon

दिसंबर में ओपो ने रेनो 3 और रेनो 3 प्रो को चीन में लॉन्च किया था। उसी वक्त से खबरें आने लगी थीं कि इन फोंस को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। क्योंकि इससे पहले रेनो और रेनो 2 को भी कंपनी ने यहां पेश किया था। परंतु यह किसी को नहीं मालूम था कि ये फोन कब आएंगे और कौन से फीचर्स होंगे। वहीं 91मोबाइल्स के पास ओपो रेनो 3 को लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी है। हमें जो खबर मिली है उसके अनुसार भारत में फिलहाल सिर्फ ओपो रेनो 3 प्रो आएगा। वहीं सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि यह विश्व का सबसे पहला फोन होगा जिसमें आपको 44 एमपी का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। वहीं हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इस फोन में आपको डुअल पंच होल डिसप्ले देखने को मिलेगा।

हमें यह जानकारी कंपनी इंसाइडर से मिली है और उन्होंने बताया कि ओपो रेनो 3 प्रो को फरवरी के तीसरे सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा और यह चीन में लॉन्च ओपो रेनो 3 प्रो से काफी अलग होगा। उन्होंने हमें बताया कि फिलहाल सिर्फ प्रो मॉडल ही भारत में उपलब्ध होगा और इसमें 5जी सपोर्ट नहीं होगा।

ओपो रेनो 3 प्रो के स्पेसिफिकेशन
जैसा कि हमने पहले ही बतया है कि यह फोन चीन में लॉन्च हो चुका है और वहां इस फोन को सिंगल पंच-होल डिजाईन पर लॉन्च किया गया हैं। इस फोन में फुलव्यू बेजल लेस कर्व्ड स्क्रीन दी गई है। इसमें बाईं ओर आपको पंच होल डिसप्ले देखने को मिलेगी। Oppo Reno 3 Pro का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92:1 का है और इमसें 6.5 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ पेश किया है। इसे भी पढ़ें: 4500mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ इंडिया आया Samsung Galaxy Note 10 Lite, OnePlus को खतरा

Oppo Reno 3 Pro को एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 10 पर पेश किया गया है और इमसें आपको कलर ओएस 7 देखने को मिलेगा। वहीं कंपन ने इसे क्वालकॉम स्नॅपड्रैगन 765जी चिपसेट पर पेश किया है और इसमें 2.4 गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।

फोटाग्राफी की बात करें तो बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप है। इसका मेन सेंसर 48 मेगापिक्सल का है और कंपनी ने सोनी आईएमएक्स586 प्राइमरी सेंसर का उपयोग किया है। इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाईट सेंसर मौजूद है। सेल्फी के लिए कंपन ने ओपो रेनो 3 प्रो में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। इसे भी पढ़ें: 4,900एमएएच बैटरी के साथ सामने आया Honor V30 Lite, अहम डिटेल्स का हुआ खुलासा

रही बात डाटा व कनेक्टिविटी की तो इस फोन में आपको डुअल सिम के साथ 4जी सपोर्ट मिलेगा। वहीं वाईफाई और ब्लूटूथ भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। रही बात पावर बैकअप की तो कपंनी ने इसे 4,025 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया है और यह VOOC चार्ज 4.0 सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here