Redmi 13C vs Moto G24 Power: 10 हजार के बजट में कौन है बेस्ट? पढ़ें कंपैरिजन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/01/moto-g24-power-vs-redmi-13c.jpg

Motorola ने भारतीय बाजार में एक नया लो बजट स्मार्टफोन Moto G24 Power लॉन्च किया है। इस डिवाइस के साथ ही अंडर 10,000 रुपये में मिलने वाले फोंस में एक और नाम जुड़ गया है। मोटोरोला के इस फोन की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है जिसे मार्केट में मौजूद Redmi 13C से डायरेक्ट टक्कर मिल रही है। यह रेडमी फोन 10 हजार से कम रेट में सेल के लिए उपलब्ध है। इन दोनों 4G Smartphone में क्या फर्क है और कौन-सा बेहतर है, यही जानने के लिए हमने मोटो जी24 पावर और रेडमी 13सी का कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

कीमत का कंपैरिजन

MOTO G24 Power Redmi 13C
4GB RAM + 128GB Storage ₹8,999 4GB RAM + 128GB Storage ₹8,999
8GB RAM + 128GB Storage ₹9,999 6GB RAM + 128GB Storage ₹9,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹11,499

MOTO G24 Power प्राइस

मोटोरोला ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। बेस मॉडल में 4जीबी रैम दी गई है जिसका रेट 8,999 रुपये है। वहीं 8जीबी रैम वाला बड़ा वेरिएंट सिर्फ 9,999 रुपये में लाया गया है। इन दोनों वेरिएंट्स में 128जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। मोटो जी24 पावर को Glacier Blue और Ink Blue कलर में परचेज किया जा सकता है।

Redmi 13C प्राइस

रेडमी 13सी इंडियन मार्केट में तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज मॉडल को 7,999 रुपये में तथा 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन का सबसे बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका रेट 11,499 रुपये है। ये रेडमी फोन Stardust Black, Starfrost White और Starshine Green कलर में उपलब्ध है।

MOTO G24 Power फोटो

Redmi 13C फोटो

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स MOTO G24 Power Redmi 13C
स्क्रीन 6.56″ HD+ 90Hz Punch-hole 6.74″ HD+ 90Hz Dot-Drop
चिपसेट MediaTek Helio G85 MediaTek Helio G85
प्रोसेसर 2x A75 2.0GHz + 6x A55 1.7GHz (octa-core) 2x A75 2.0GHz + 6x A55 1.8GHz (octa-core)
रैम 8GB RAM LPDDR4X 8GB RAM LPDDR4X
स्टोरेज 128GB ROM 256GB ROM eMMC 5.1
बैक कैमरा 50MP Dual Rear Camera 50MP Dual Rear Camera
फ्रंट कैमरा 16MP Selfie Camera 8MP Selfie Camera
बैटरी 6,000mAh Battery 5,000mAh Battery
चार्जिंग 33W Fast Charging 18W Fast Charging
ओएस Android 14 Android 13 + MIUI 13

डिस्प्ले

मोटो जी24 पावर स्मार्टफोन 6.56 इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। पंच-होल स्टाइल वाली यह स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह डिस्प्ले 537निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन की थिकनेस 8.99एमएम है तथा इसका वजन 197ग्राम है।

रेडमी 13सी 4जी फोन भी एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ था। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल स्क्रीन है जिसका साइज 6.74 इंच का है। फोन डिस्प्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 60निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस मोबाइल की मोटाई 8.09एमएम और वजन 192ग्राम है।

परफॉर्मेंस

प्रोसेसिंग के मामले में Moto G24 Power और Redmi 13C 4G फोन तकरीबन एक समान हैं। ये दोनों मोबाइल्स में 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। इसमें एआरएम कोर्टेक्स-ए75 तथा कोर्टेक्स-ए55 सीपीयू मौजूद है। वहीं ग्राफिक्स के लिए ये मोटो और रेडमी फोन Mali-G52 GPU सपोर्ट करते हैं। गौरतलब है कि रेडमी 13सी जहां एंड्रॉयड 13 पर चलता है वहीं मोटो जी24 पावर में लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 ओएस मिलता है जो 1 साल की ओएस तथा 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है।

मेमोरी

मोटो जी24 पावर को इंडिया में दो वेरिएंट्स में खरीदा जा सकेगा। इनमें 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज तथा 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज शामिल होगी। यह मोबाइल RAM Boost टेक्नोलॉजी से लेस है जो 4जीबी रैम वेरिएंट में एक्स्ट्रा 2जीबी वचुर्अल रैम तथा 8जीबी रैम वेरिएंट में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़ सकती है। यानी फोन का टॉप मॉडल 12जीबी रैम पर परफॉर्म कर सकता है। बता दें कि इस मोटोरोला फोन में 1TB SD Card लगाया जा सकता है।

रेडमी 13सी इंडियन मार्केट में तीन रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। इनमें 4जीबी रैम, 6जीबी रैम और 8जीबी रैम शामिल है। यह स्मार्टफोन 8जीबी वचुर्अल रैम तकनीक से लैस है जो इसे 16जीबी रैम तक की पावर प्रदान करती है। इस मोबाइ के दो स्टोरेज मॉडल मार्केट में मौजूद है जिनमें 128जीबी और 256जीबी मैमोरी शामिल है। रेडमी 13सी में भी 1टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को लगाया जा सकता है।

कैमरा

Moto G24 Power स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर मौजूद है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। यह PDAF और Quad Pixel टेक्नोलॉजी से लैस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Redmi 13C के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है। इसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस तथा एक एआई सेंसर मौजूद है। सेल्फी खींचने और रील्स बनाने के लिए यह रेडमी फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

मोटो G24 पावर बैटरी के मामले में अपने नाम को सही साबित करता है। इस मोबाइल में 6,000एमएएच की तगड़ी बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। रेडमी 13सी की बात करें तो यह मोबाइल फोन पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। चार्जिंग तकनीक की बात करें तो इसे 18वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस किया गया है।