iQOO Z9 vs realme 12+ 5G, 20 हजार के रेंज में जानें कौन निकलता है आगे

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/03/realme-12-vs-iqoo-z9.jpg

20 हजार के बजट में कोई नया मोबाइल फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो भारतीय बाजार में दो लेटेस्ट स्मार्टफोंस ने एंट्री ली है। एक रियलमी 12प्लस और दूसरा आइकू ज़ेड9। ये दोनों ही 5G Phone हैं जो स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। आगे हमने इन दोनों ही स्मार्टफोंस का कंपैरिजन किया है जिसे पढ़कर आप चुन सकते हैं कि realme 12+ लेना बेहतर है या फिर खरीदना iQOO Z9 फायदे का सौदा है।

कीमत का कंपैरिजन

वेरिएंट realme 12+ 5G iQOO Z9 5G
8GB RAM + 128GB Storage ₹20,999 ₹19,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹21,999 ₹21,999

realme 12+ 5G Price

रियलमी 12 प्लस 5जी फोन इंडिया में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 20,999 रुपये है। इसी तरह फोन का बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका रेट 21,999 रुपये है। इसे Navigator Beige और Pioneer Green कलर में खरीदा जा सकता है।

iQOO Z9 5G Price

आइकू ज़ेड9 5जी फोन 8जीबी रैम के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ है। इस फोन को भी दो मैमोरी वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिनमें 128जीबी स्टोरेज तथा 256जीबी स्टोरेज शामिल है। कीमत की बात करें तो बेस वेरिंएट का प्राइस 19,999 रुपये तथा बड़े वेरिएंट का रेट 21,999 रुपये है। यह मोबाइल Graphene Blue और Brushed Green कलर में उपलब्ध होगा।

डिजाइन का कंपैरिजन

realme 12+ 5G फोटो

iQOO Z9 5G फोटो

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स realme 12+ 5G iQOO Z9 5G
Screen 6.67″ 120Hz OLED Display 6.67″ 120Hz AMOLED Display
Processor MediaTek Dimensity 7050 MediaTek Dimensity 7200
OS + UI Android 14 + realme UI 5.0 Android 14 + Funtouch OS 14
RAM + Storage 8GB RAM + 256GB Storage 8GB RAM + 256GB Storage
Virtual RAM 8GB Dynamic RAM 8GB Extended RAM
Back Camera 50MP Triple Rear Camera 50MP Dual Rear Camera
Front Camera 16MP Selfie Camera 16MP Selfie Camera
Battery 5,000mAh Battery 5,000mAh Battery
Fast Charging 67W SUPERVOOC 44W FlashCharge
5G Bands 9 5G Bands 8 5G Bands

डिस्प्ले

रियलमी 12+ 5जी फोन में 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। पंच-होल स्टाइल वाली यह डिस्प्ले 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है तथा 1200निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

आइकू ज़ेड9 5जी भी 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह डिस्प्ले एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1200हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 1200निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर

रियलमी 12+ 5जी फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 ऑक्टाकोर पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना चिपसेट है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम माली-जी68 जीपीयू दिया गया है।

आइकू ज़ेड9 5जी फोन में 64 बिट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना चिपसेट है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली 610 जीपीयू मिलता है।

मैमोरी

realme 12+ 5G 8जीबी रैम रैम सपोर्ट करता है। इस फोन में 8जीबी वचुर्अल रैम भी दी गई है जो फोन की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16GB RAM तक की पावर प्रदान करती है। वहीं इस फोन में 256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है जिसे 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

iQOO Z9 5G के मैमारी वेरिएंट्स भी रियलमी 12+ जैसे ही है। यह मोबाइल भी 8जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करता है। इसमें 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बैक कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह रियलमी मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल पोर्टरेट लेंस दिया गया है। फोन का कैमरा 26mm Focal Length और 89.1° FOV तक सपोर्ट करता है।

आईकू ज़ेड9 5जी फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह सोनी आईएमएक्स882 सेंसर है जो ओआईएस व ईआईएस फीचर से लैस है। वहीं साथ ही मोबाइल में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल बोका लेंस भी मिलता है।

फ्रंट कैमरा

सेल्फी खींचने तथा रील्स बनाने के लिए Realme 12+ 5G फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 4पी लेंस है जो एफ/2.05 अपर्चर पर काम करता है। फोन के सेल्फी कैमरा में 24एमएम फोकल लेंथ तथा 80डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

iQOO Z9 5G फोन में सेल्फी खींचने, रील्स बनाने तथा वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है। फोन के सेल्फी कैमरा में Night, Portrait, Photo, Video, Dual-View Video और Live Photo जैसे फीचर्स मिलते हैं।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए रियलमी ने अपने नए मोबाइल फोन को 5,000एमएएच बैटरी के साथ बाजार में उतारा है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

iQOO Z9 5G फोन को चलाने के लिए डिवाइस में लंबी चलने वाली 5000mAh बैटरी दी गई है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 44वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है। कंपनी का दावा है कि यह फिन 67.8 घंटे का म्यूजिक टाइम प्रदान कर सकता है।