3 हफ्ते में बिके 5 लाख से ज्यादा रियलमी 3 फोन, शाओमी को बड़ा खतरा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/03/realme_3_review_select5.jpg

रियलमी कुछ ही स्मार्टफोंस के दम पर भारतीय बाजार में नाम कमा चुका है। लो बजट और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोंस के दम पर ​रियलमी कपंनी थोड़े ही समय में देश में हिट ब्रांड्स में शुमार हो चुकी है। हाल ही में रियलमी ने अपना नया स्मार्टफोन रियलमी 3 पेश किया था जिसने लॉन्च के बाद पहली ही सेल में सफलता के नए रिकॉर्ड बना दिए थे। सेल के पहले ही दिन रियलमी 3 की 3 लाख से ज्यादा यूनिट बिक गई थी। वहीं आज कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा की गई है कि रियलमी 3 की 5 लाख से ज्यादा यूनिट इंडिया में बेची जा चुकी है।

5 लाख का रिकॉर्ड

रियलमी कंपनी ने प्रैस विज्ञप्ति भेजते हुए बताया है कि रियलमी 3 ने भारत में सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। कंपनी के अनुसार रियलमी 3 ने बाजार में आने के तीन हफ्ते बाद ही 5 लाख यूनिट की सेल कर ली है। 3 हफ्ते के अंदर ही 5 लाख से ज्यादा रियलमी 3 बेचे जा चुके हैं। इन आकंड़ों को शेयर करने के साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर रियलमी 3 को 4.5 रेटिंग प्राप्त हुई है।

कंपनी ने हालांकि अपने वक्तव्य यह नहीं बताया है कि इस सेल में रियलमी 3 के कौन से वेरिएंट की कितनी यूनिट बिकी है। आपको बता दें कि रियलमी 3 के 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा फोन के 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है।

रियलमी 3 का डिजाइन

देखने में यह फोन बेहद ही आकर्षक है। रियलमी 3 की बॉडी ग्लास की बनी है और पिछले पैनल में आपको डायमंड टेक्सचर देखने को मिलेगा। हालांकि डायमंड टेक्सचर का उपयोग कंपनी ने पिछले साल रियलमी 1 में भी किया था लेकिन इस बार ग्रेडियन कलर में यह आपको और भी शानदार अहसास कराता है। फोन को कोने थोड़े ज्यादा कर्व्ड हैं और यह पकड़ने में आपको बेहतर अहसास कराता है।

रियलमी 3 का स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन में आपको 6.2-इंच की स्क्रीन मिलेगी। कंपनी ने इसे 19:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.30 का है और यह एचडी+ स्क्रीन रेजल्यूशन के साथ उपलब्ध है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। हालांकि कंपनी ने संस्करण की जानकारी नहीं दी है। इस फोन में आपको ड्यू ड्रॉप नॉच देखने को मिलेगा। वहीं फोन में बेज़ल भी काफी कम हैं ऐसे में बड़ी स्क्रीन के बावजूद यह काफी कॉम्पैक्ट दिखाई देगा।

यह फोन कलर ओएस 6.0 पर कार्य करता है जो कि एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर आधारित है। यह फोन मीडियाटेक हेलियो पी70 चिपसेट पर कार्य करता है और बजट के अनुसार यह बेहद ही दमदार कहा जाएगा। फोन में 2.1गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। भारतीय बाजार में कंपनी ने इसे 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी में पेश किया है। रियलमी 3 में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : 4,000एमएएच बैटरी वाले बेस्ट स्मार्टफोन, जो इस साल हुए हैं इंडिया में लॉन्च

रियलमी 3 में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका मेन सेंसर 13एपमी का है जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आत है। यह फोन आपको बड़ा सेंसर देता है और आप कम रोशनी में भी अच्छी तस्वीर ले पाएंगे। वहीं दूसरा सेंसर 2एमपी का है जो डेफ्थ सेंसिंग का काम करता है। फोन में आपको पीडिएएफ फोस्ट फोकस, नाइट स्केप, पोट्रेड मोड और क्रोमा बूस्ट जैसे आॅप्शन मिलेगा। सेल्फी पर नजर डालें तो इस फोन में आपको 13-एपमी का एआई कैमरा मिलेगा। कंपनी ने इसे एफ/2.0 अपर्चर के साथ पेश किया है। इसके साथ ही ब्यूटिफिकेशन मोड और एचडीआर का आॅप्शन भी मिलेगा।

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट है और दोनों सिम के साथ आपको 4जी वोएलटीई का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही वाईफाई और ब्लूटूथ सपोर्ट भी है। डाटा व चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट है। सिक्योरिटी की ओर ध्यान करें तो इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ फेस अनलॉक भी मिलेगा। कंपनी ने इसे 4,230 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया है। फोन में आपको 5 वोल्ड वाला 2 एम्पीयर का चार्जर मिलेगा।