
Realme कंफर्म कर चुका है कि वह Realme V25 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। रियलमी का यह मिड रेंज स्मार्टफोन चीन में 3 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। Realme V25 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इस फ़ोन की पूरी स्पेसिफिकेशन्स TENAA की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। TENAA लिस्टिंग से रियलमी के इस की स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह फ़ोन चीन से बाहर OnePlus की ब्रांडिंग के साथ पेश किया गया है। वनप्लस ने हाल ही में भारत में OnePlus Nord CE 2 Lite लॉन्च किया है। बताया जा रहा है कि यही फ़ोन चीन में Realme V25 नाम से पेश किया जा रहा है।
Realme V25 गीकबेंच पर हुआ स्पॉट
Realme V25 स्मार्टफोन को मॉडल नंबर RMX3475 के साथ Geekbench की लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की लिस्टिंग से पता चलता है कि यह फोन Android 12 पर रन करता है। Realme V25 स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इस प्रोसेसर की स्पीड को 1.8GHz पर क्लॉक किया गया है।
Realme V25 स्मार्टफोन को 12GB की रैम के साथ पेश किया जा सकता है। उम्मीद है कि रियलमी का यह स्मार्टफोन 6GB और 8GB रैम वेरिएंट के साथ भी पेश किया जा सकता है। गीकबेंच की लिस्टिंग में रियलमी के इस स्मार्टफोन में सिंगल कोर टेस्ट में 687 पॉइंट और मल्टी कोर टेस्ट में 2022 पॉइंट का स्कोर किया है।
Realme V25 की स्पेसिफिकेशन्स
Realme V25 स्मार्टफोन में 6.58-इंच का Full HD+ LCD पैनल दिया जाएगा। इस फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। रियलमी के इस फोन में ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। क्वालकॉम का यह प्रोसेसर 6nm प्रोसेस पर बना हुआ है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक की है। ग्राफिक्स के लिए रियलमी के इस फोन में Adreno 619 GPU दिया जाएगा। मैमोरी की बात करें तो रियलमी का यह स्मार्टफोन 6GB/ 8GB/ 12GB RAM ऑप्शन और 128GB/ 256GB स्टोरेज के ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
Realme V25 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जिसका अपर्चर f/1.79 है। इस फोन में 2MP के दो सेंसर दिए गए हैं, जो डेप्थ और मैक्रो सेंसर हैं। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा का अपर्चर f/2.0 है। यह भी पढ़ें : Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की सात शहरों में शुरू होगी टेस्ट राइड, जानें क्या हैं खूबियां
Realme V25 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। इस फोन में चार्जिंग के लिए 33W फास्ट चार्ज दिया जाएगा। Realme V25 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन होगा। Realme V25 स्मार्टफ़ोन में साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Oppo Find X5 और Oppo Find X5 Pro स्मार्टफोन प्रीमियम डिज़ाइन और दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुए लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां और कीमत

























