8GB रैम और MediaTek Dimensity 820 SoC के साथ आ रहा Redmi Note 10, जल्द होगा लॉन्च

भारत में Redmi Note 9 की बिक्री शुरू होने से पहले ही बेंचमार्किंग वेबसाइट पर Xiaomi Redmi Note 10 स्पॉट किया गयाहै। इस नए रेडमी फोन को कंपनी मीडियाटेक डाइमेंशन 820 SoC के साथ पेश कर सकती है जो कि पहले से ही कंपनी के Redmi 10X और Redmi 10X Pro में दिया जा चुका है। इसके अलावा Redmi Note 10 में 5G सपोर्ट होने की भी संभावना है क्योंकि चिपसेट में अगली पीढ़ी की सेलुलर कनेक्टिविटी के लिए मॉडेम मौजूद हैं। हालांकि Xiaomi ग्लोबल Redmi Note 10 वेरिएंट पर डाइमेंशन 820 के ऊपर एक अलग प्रोसेसर पेश कर सकता है।
Redmi Note 10 को एआई बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर देखा गया है, जिसमें फोन की कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। लिस्टिंग में बताए गया कि Redmi Note 10 में मीडियाटेक डाइमेंशन 820 5G चिपसेट, 8GB रैम और एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम शामिल होगा। इसे भी पढ़ें: Redmi Note 9 Vs Realme Narzo 10: 11,999 रुपए की कीमत में कौन है बेस्ट
Redmi Note 10 की स्पेसिफिकेशन्स
अभी तक Redmi Note 10 के फीचर्स के बारे में काफी कम जानकारी है। लेकिन, जानकारी सामने आई है कि फोन 8 जीबी रैम के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 820 SoC हो सकता है। वहीं, रेडमी नोट 10 के डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और अन्य प्रमुख रेडमी नोट 10 के स्पेसिफिकेशन्स के लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।
Dimensity 820 5G चिपसेट की बात करें तो यह 7nm प्रक्रिया का उपयोग करके बनाया गया है और इसमें एक ऑक्टा-कोर एप्लिकेशन प्रोसेसर (चार कॉर्टेक्स 2.6GHz कोर + चार 2GHz कोर) और माली-जी 57 जीपीयू है। यह 120Hz, HDR 10+ वीडियो प्लेबैक, 80MP कैमरा तक, 16GB रैम, एकीकृत 5G, और फुल-एचडी + (1,080 x 2,520 पिक्सल) रिजोल्यूशन का सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: फिर बढ़ी Redmi Note 8 की कीमत, क्या यह है Xiaomi के बुरे दिनों की शुरूआत ?
Redmi Note 9
रेडमी नोट 9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की भी बात करें तो यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। यूजर्स के बेहतर एक्सपीरियंस के लिए शाओमी द्वारा फोन डिसप्ले को रिडिंग मोड 2.0 और सनलाईट मोड से लैस किया गया है। फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन्स की लिए यहां क्लिक करें।