
Redmi Note 8 2021 की पूरी स्पेसिफिकेशन कंपनी ने मंगलवार को जारी कर दी थी। लेकिन, इस बीच कंपनी ने फोन की कीमत से पर्दा नहीं उठाया था। वहीं, अब कंपनी ने फोन अपनी ऑफिशियल तौर पर डिवाइस की कीमत की जानकारी दे दी है। आपको याद दिला दें कि Xiaomi ने Redmi Note 8 की ग्लोबली सेल हुई रिकॉर्ड तोड़ यूनिट्स की घोषणा के दौरान Redmi Note 8 2021 को पेश करने का ऐलान किया था। अगर बात करें रेडमी 8 2021 की तो यह पिछले साल पेश किए गए रेडमी 8 की तुलना में नए अपग्रेड्स के साथ लाया गया है। आइए आगे जानते हैं फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी पूरी जानकारी।
Redmi Note 8 2021 का प्राइस
Redmi Note 8 2021 के 4GB + 64GB मॉडल को कंपनी ने $ 169 (लगभग 12,300 रुपए) और 4GB + 128GB वेरिएंट को $ 189 (लगभग 13,800 रुपए) में पेश किया है। यह डिवाइस नेपच्यून ब्लू, मूनलाइट व्हाइट और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi का बड़ा प्लान तैयार, सबसे स्लिम 5G फोन Mi 11 Lite जल्द इंडिया में होगा लॉन्च!
Redmi Note 8 2021 का डिसप्ले
शाओमी रेडमी नोट 9 2021 फोन मॉडल को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3 इंच की फुलएचडी+ डॉटड्रॉप डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। यह डिस्पले 409पीपीआई, 500निट्स ब्राइटनेस और 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो सपोर्ट करती है।
Redmi Note 2021 का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 8 2021 के बैक पैनल पर चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं जिनमें प्राइमरी सेंसर एफ/1.79 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का है। यह सेंसर एक वाइड एंगल लेंस है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Redmi Note 8 2021 की प्रोसेसिंग पावर
Redmi Note 8 2021 को एंडरॉयड 11 आधारित मीयूआई 12.5 पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी85 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह नया शाओमी रेडमी फोन LPDDR4X RAM + eMMC 5.1 storage सपोर्ट करता है जिसमें अधिकतम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: साल के टॉप 10 स्मार्टफोंस में छाए सिर्फ तीन नाम, Apple, Xiaomi और Samsung के सभी फोन
Redmi Note 8 2021 की बैटरी
Redmi Note 8 2021 एक डुअल सिम फोन है जो 4G LTE सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी 22.5W चार्जर बॉक्स में भी दे रही है।




















