रिलायंस जियोफोन की डिलीवरी अब होगी और तेज लेकिन कोलकाता को करना होगा अभी इंतजार

कुछ दिन पहले ही रिलायंस ने खबर दी थी कि जियोफोन की डिलीवरी शुरू हो गई है। इसे पहले गांवों में मुहैया कराया जाएगा और बाद में शहरों और मेट्रो में भेजा जाएगा। परंतु हाल फिलहाल जियोफोन डिलीवरी की कोई खास रिपोर्ट अभी नहीं आई है। अब तक डिलीवरी सुस्त ही रही है और कंज्यूमर फोन का इंतजार कर रहे हैं। परंतु अच्छी खबर है कि अब इसमें तेजी आने वाली है और जल्द ही सभी को फोन मिलने वाला है। हालांकि कंपनी ने पहले ही भरोसा दिलाया है कि दिवाली से पहले सभी को फोन मिल जाएगा और जिस तरह से कोशिशें जारी है, उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि इसे पूरा कर लिया जाएगा।
हमें जो रिपोर्ट मिली है उसके अनुसार कंपनी गुड़गांव स्थित गोदाम में भारी मात्रा में यूनिट पहुंच चुकी है। यह वेयरहाउस उत्तर भारत को कवर करता है और यहां से दूसरे शहरों में डिलीवरी शुरू हो गई है। अब तक उत्तर प्रदेश में लखनउ, कानपुर के अलावा उत्तराखंड, चंडीगढ़ और जम्मू तक यूनिट भेजी जा चुकी है। हालांकि प्राप्त सूचना के अनुसार कोलकाता भी यूनिट भेजी गई थी लेकिन दशहरा की वजह से सभी यूनिट वापस कर दिए गए। ऐसे में पश्चिम बंगाल में डिलीवरी में थोड़ी देरी हो सकती है।
2,000 रुपये से भी कम में लॉन्च होगा एयरटेल 4जी वोएलटीई फोन, अक्टूबर के पहले सप्ताह में देगा दस्तक
दिल्ली से सटे हरियाणा गुड़गांव में कंपनी का बहुत बड़ा वेयरहाउस है और यहां से जियोफोन यूनिट भारी मात्रा में चैन्नई भी भेजी जा रही है। ऐसे में कहा जा सकता है कि उत्तर भारत के साथ ही दक्षिण भारत में भी जियोफोन दिवाली तक कंपनी मुहैया करा देगी। हाल में नवरात्री, दशहरा और गांधी जयंती की वजह से लंबी छुट्टी हो गई इस कारण डिलीवरी में थोड़ी देर भी देखने को मिली, नहीं तो कई जगहों पर अब तक जियोफोन मिलना शुरू हो जाता।
शाओमी ने रचा नया इतिहास, सिर्फ सिर्फ 30 दिनों में बेचे 1 करोड़ फोन
गौरतलब है कि रिलायंस के बहुप्रतिक्षित जियोफोन की घोषणा रिलायंस इंडस्ट्रीज के मैनेजिंंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने 21 जुलाई को की थी और उसके बाद 15 अगस्त से यह फोन ट्रायल पर गया था। 24 अगस्त से फोन की प्रीबुकिंग शुरू हो गई थी। मात्र 24 घंटे में 60 लाख लोगों ने इस हैंडसेट की बुकिंग कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया। कपंनी ने जानकारी दी थी कि नवरात्री से फोन को डिलीवरी शुरू हो गई है और दिवली तक सभी 60 लाख लोगों को इसे मुहैया करा दिया जाएगा।
फोन की बुकिंग के समय सिर्फ 500 रुपये ही अदा करने थे जबकि डिलीवरी के समय आपको बाकी के 1,000 रुपये चुकाने होंगे। 1,500 रुपये आपके सिक्योरिटी के लिए देनें हैं जो तीन साल बाद वापस कर दिया जाएगा। इस फोन के साथ कंपनी ने 153 रुपये के रिचार्ज प्लान पेश किया है जो एक महीने तक वैध है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और एसएमएस का लाभ मिलेगा।