एफसीसी पर लिस्ट हुआ सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट, जनवरी में होगा लॉन्च

पिछले कुछ दिनों से Samsung के नए मॉडल्स की काफी चर्चा है। पहले खबर थी कि कंपनी Galaxy S10 Lite को लॉन्च करने वाली है। वहीं बाद में 91मोबाइल्स द्वारा इसमें एक और जानकारी जोड़ दी गई। हमने बताया कि Galaxy S10 Lite के साथ ही Galaxy Note 10 Lite भी भारत में लॉन्च होगा। इस खबर के कुछ दिन बाद ही सैमसंग का यह फोन गीकबेंच और वाईफाई अलाइंस सहित कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो गया। इसके साथ ही कुछ सप्ताह पहले Note 10 Lite का Spen को सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था और आज फोन को भी अमेरिकन सर्टिफिकेशन साइट फेडरेशन ऑफ कम्यूनिकेशन कमिशन FCC पर लिस्ट कर दिया गया है। इससे सपष्ट हो गया है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। एफसीसी पर Samsung Galaxy Note 10 Lite को SM-N770F मॉडल के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि वहां फोन के बारे में ज्यादा सूचना तो नहीं है लेकिन इतनी जानकारी जरूर दी गई है कि इसमें 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ एनएफसी और वायलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
गौरतलब है कि इससे पहले Samsung Galaxy Note 10 Lite को भारतीय मानक BSI पर भी देखा गया था। इससे हम अंदाजा लगा सकते हैं कि यह फोन भारत में भी लॉन्च होगा। इससे पहले हमें जो जानकारी मिली थी उसके अनुसार सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट और गैलेक्सी एस10 लाइट को दिसंबर में भारत में लॉन्च किया जाना था लेकिन अब कंपनी ने इसे जनवरी में शिफ्ट कर दिया है। नए साल के शुरुआत में ही भारत में सैमसंग द्वारा 4 नए मॉडल पेश किए जा सकते हैं। इन दोनों मॉडल्स के अलावा Galaxy A51 और Galaxy A71 को भी भारत में आ सकते हैं जिन्हें हाल में वियतनाम में लॉन्च किय गया है। इसे भी पढ़ें: Oppo ला रहा बिना बटन वाला फोन, डिसप्ले के अंदर होगा कैमरा और स्पीकर
Samsung Galaxy Note 10 Lite के स्पेसिफिकेशन
अब तक जो लीक सामने आए हैं उसके अनुसार सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट को एक्सनोस 9810 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही 6जीबी रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है। रही बात इंटरनल स्टोरेज की तो अब जो जानकारी मिली है उसके अनुसार 128 जीबी की मैमोरी दी जा सकती है और मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी होगा। इसे भी पढ़ें:
91मोबाइल्स और ऑनलिक्स द्वारा गैलेक्सी नोट 10 लाइट की रेंडर फोटो लीक की गई थी जिसमें यह जानकारी दी गई थी कि इस फोन को 6.5 या 6.7 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन का डायमेंशन 163.9 x 76 x 8.6 एमएम हो सकता है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने बदले 118 रुपए, 187 रुपए और 399 रुपए वाले प्रीपेड प्लान, अब कम मिलेगी वैधता
इस बात का खुलासा पहले ही कर दिया गया था कि यह फोन एंडरॉयड 10 आॅपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च होगा और इसमें आपको वन यूआई 2 कस्टम स्किन देखने को मिल सकता है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है नोट फोन में आपको एसपेन फीचर देखने को मिलेगा। वहीं जहां नोट 10 में 3.5 एमएम आॅडियो जैक हटा दिया गया था। वहीं नोट 10 लाइट इसे फिर से वापस लाया गया है। कुछ दिन पहले यह फोन गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था जहां सिंगल कोर पर यह 667 प्वाइंट तक स्कोर करने में सक्षम रहा। वहीं मल्टी कोर पर यह 2030 तक का स्कोर पाने में सक्षम रहा। खबर के अनुसार कुछ बाजार में इसे गैलेक्सी ए81 नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
रही बात कैमरे की तो अब तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इस फोन में आपको 32 एमपी का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। जबकि रियर कैमरे के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है लेकिन आशा है कि 3 कैमरे होंगे।