5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा Samsung Galaxy S11+

Join Us icon

सैंमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज की अपग्रेडेड सीरीज Galaxy S11 को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में Galaxy S11 Plus के रेंडर्स सामने आए थे, जिसमें फोन के डिजाइन को देखा गया था। वहीं, अब एक नई लीक द्वारा जानकारी मिली है कि Galaxy S11+ में 5,000mAh की बड़ी बैटरी होगी।

Galaxy Club की रिपोर्ट के अनुसार Galaxy S11+ को साउथ कोरिया की सर्टिफिकेशन साइट SafetyKorea पर देखा गया है। इसमें डिवाइस मॉडल नंबर EB-BG988ABY के साथ स्पॉट किया गया है, जहां बैटरी कैपिसिटी 4,855mAh बताई गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी वियतनाम की फैक्ट्री में बैटरी बना रही है। वहीं, उम्मीद है कि फोन 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: Samsung Galaxy S10 Lite और Note 10 Lite की इंडिया लॉन्चिंग बढ़ी आगे

इससे पहले गीकबेंच पर इस फोन को कुछ फीचर्स को लीक किया था, जिसमें लेजर ऑटोफोकस सिस्टम के साथ 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा देखा गया था। इतना ही नहीं फोन में 5G नेटवर्क सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट का डिसप्ले शामिल था।

गीकबेंच के अनुसार गैलेक्सी एस11+ को 427 और मल्टी कोर टेस्ट में 2326 स्कोर मिला था। वहीं, फोन को एक्सीनोस 9830 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है, जिसकी स्पीड 1.95GHz होगी। इतना ही नहीं फोन में 12GB रैम के साथ गूगल का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रायड 10 मिल सकता है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: देखें Samsung Galaxy Note 10 lite का रेंडर इमेज, जानें कैसा होगा यह फोन

कुछ समय पहले जानकारी दी गई थी कि इस स्मार्टफोन को 3 स्क्रीन साइज में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 6.4 या 6.2-इंच, 6.4-इंच और 6.7-इंच साइज शामिल होंगे। इससे पहले सैममोबाइल ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि इस फोन को फरवरी 2020 के तीसरे सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here