शाओमी लाएगी अब बेज़ल-लेस ओएलईडी डिसप्ले वाले स्मार्टफोन, सैमसंग करेगा निर्माण में मदद

Join Us icon

जिस तरह राजनीति में कोई दोस्त या दुश्मन नहीं होता उसी तरह टेक वर्ल्ड में भी कोई दोस्त या दुश्मन नहीं होता। कभी आपको एप्पल सैमसंग की मदद करता नज़र आ जाएगा तो कभी सैमसंग नोकिया की। इसी कड़ी में अब एक और नई जोड़ी शामिल होने जा रही है। टेक जगत की ये दो दिग्गज कंपनियां इस प्रतिस्पर्धा के बावजूद आपस में हाथ मिला रही है। चीन की एप्पल कही जाने वाली शाओमी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के लिए कोरियन कंपनी सैमसंग से मदद मांगी है और सैमसंग ने मदद देने का वायदा भी कर दिया है।

5,300 एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ शाओमी की बड़ी स्क्रीन वाला फोन, इसके फीचर्स भी है दमदार

जी हां, यह सच है कि शाओमी ने अपने स्मार्टफोन्स के लिए सैमसंग से मदद मांगी है और सैमसंग ने शाओमी को हामी भर दी है। दरअसल शाओमी आगामी वर्ष में अपने स्मार्टफोन्स को बेज़ल-लेस डिसप्ले के साथ ओएलईडी स्क्रीन पर पेश करना चाहती है। और इस डिसप्ले में महारथ हासिल कर चुकी सैमसंग से शाओमी ने अपने डिवाईसेज़ के लिए डिसप्ले मांगी है।

xiaomi-bezelless-1

सैमसंग ने शाओमी को ओएलईडी डिसप्ले देने एग्रीमेंट पर साईन कर चुकी है जिसके बाद अब 2018 में बनने वाले शाओमी के फ्लैगशिप फोन सैमसंग की डिसप्ले से लैस होंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार सैमसंग शाओमी को 6.01-इंच के साईज़ वाली डिसप्ले देने वाली है और इसकी पहली खेप तकरीबन 1 मिलियन की होगी, जो इसी दिसंबर में शाओमी के सुपुर्द कर दी जाएगी।

आईफोन 8 की फोटो आई सामनें, बेहद ही शानदार होगा डिजाईन, स्क्रीन पर नहीं होगा कोई बटन

द इंवेस्टर की रिपोर्ट में बताया गया है कि इन बेज़ल-लेस ओएलईडी डिसप्ले की दूसरी खेप जनवरी 2018 में शाओमी को सौंपी जाएगी जिसमें तकरीबन 2.2 मिलियन यूनिट शामिल होगी। शाओमी और सैमसंग की इस रोचक और बड़ी डील कितनी कीमत पर तय हुई है यह तो अभी राज ही है, लेकिन 6.01-इंच का स्क्रीन साईज़ देखकर इतना तय है कि शाओमी टेक जगत में बहुत कुछ पाना चाहता है।