
TECNO ने पिछले सप्ताह ही इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Camon 18 लॉन्च किया है, जिसने सिर्फ 14,999 रुपये की कीमत पर मार्केट में एंट्री ली है। टेक्नो कैमोन 18 स्मार्टफोन 48MP selfie और 48MP rear camera के साथ ही MediaTek Helio G88 चिपसेट और 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी भारत में अपनी ‘स्पार्क सीरीज़’ का भी विस्तार करने की तैयारी में है। टेक्नो ने घोषणा कर दी है कि कंपनी बेहद जल्द इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark 8 Pro लॉन्च करने जा रही है।
Tecno Spark 8 Pro इंडिया लॉन्च को कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये टीज़ कर दिया है। फोन की फोटो को शेयर करने के साथ ही ‘कमिंग सून’ बता दिया गया है। इसके अलावा शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर भी टेक्नो स्पार्क 8 प्रो का प्रोडक्ट पेज लाईव हो गया है जिससे साफ हो गया है कि यह नया टेक्नो मोबाइल अमेजन पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जैसे ही कंपनी की ओर से Tecno Spark 8 Pro की लॉन्च डेट अनाउंस की जाएगी, इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।
Spark even at night. #Spark8Pro, coming soon.#TECNO #ComingSoon #StayTuned pic.twitter.com/3oFo93ugAx
— TecnoMobileInd (@TecnoMobileInd) December 26, 2021
Tecno Spark 8 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
टेक्नो स्पार्क 8 प्रो स्मार्टफोन बांग्लादेश में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Tecno Spark 8 Pro में 6.8 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो पंच-होल डिजाईन पर बनी है। एंडरॉयड 11 आधारित यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के हीलियो जी85 चिपसेट पर रन करता है तथा ग्राफिक्स के लिए माली जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : लॉन्च हुआ Tecno का पहला 5G Phone, इसमें है 50MP Camera, 6000mAh Battery और 11GB RAM की ताकत
Tecno Spark 8 Pro में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। फोन के बैक पैनल क्वॉड फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर और थर्ड एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस टेक्नो फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए टेक्नो स्पार्क 8 प्रो में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। आपको बता दें कि बंग्लादेश में यह फोन 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ था जिसकी कीमत 14,500 रुपये के करीब ही है।




















