OnePlus के आने वाले मोबाइल फोन (2026), जानें कौन-कौन से फोन होंगे लॉन्च

Join Us icon

वनप्लस (OnePlus) साल 2026 में अपनी स्मार्टफोन लाइन-अप को और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी मिड-रेंज Nord सीरीज से लेकर प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट तक कई नए स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है। लीक्स और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स के मुताबिक, इस साल OnePlus Nord 6, OnePlus Nord CE 6, OnePlus 15T और अगली जनरेशन का फ्लैगशिप OnePlus 16 और OnePlus 16 Pro देखने को मिल सकता है। इन अपकमिंग फोन्स में नए Snapdragon प्रोसेसर, तेज फास्ट चार्जिंग, बेहतर कैमरा अपग्रेड और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं वर्ष 2026 में वनप्लस के कौन-कौन से फोन लॉन्च हो सकते हैं?

वनप्लस अपकमिंग फोन लिस्ट (2026)

स्मार्टफोन का नामसंभावित लॉन्च डेट
OnePlus Nord 6अप्रैल, 2026 (संभावित)
OnePlus Nord CE 6अप्रैल,2026 (संभावित)
OnePlus 15Tमार्च, 2026 (संभावित)
OnePlus 16Q4 2026 (संभावित,चीन)
OnePlus 16 Pro / UltraQ4 2026 (संभावित,चीन)

OnePlus 15T

लॉन्च डेटः मार्च 2026 (संभावित, इंडिया)

OnePlus 15R को भारत में दिसंबर 2025 में लॉन्च किया गया था और अब कंपनी इसी सीरीज में एक नया मॉडल OnePlus 15T पेश कर सकती है। हाल ही में एक Oppo डिवाइस को चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर PLZ110 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है, जिसे OnePlus 15T बताया जा रहा है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन 100W चार्जिंग अडैप्टर के साथ आ सकता है यानी इसमें कम से कम 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। हालांकि OnePlus ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस फोन की पुष्टि नहीं की है। लीक्स के अनुसार, OnePlus 15T को मार्च 2026 के मध्य या आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Qualcomm का 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है, जो OnePlus 15 में भी देखने को मिल चुका है। फोन में 6.31-इंच का फ्लैट 1.5K OLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें पतले बेजल्स मिलेंगे। कलर ऑप्शंस की बात करें, तो यह फोन Healing White Chocolate, Relaxing Matcha और Pure Cocoa जैसे नए शेड्स में आ सकता है। OnePlus 15T में 12GB से लेकर 16GB तक रैम और 256GB से लेकर 1TB तक स्टोरेज ऑप्शंस मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, टेलीफोटो कैमरा, IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग और करीब 194 ग्राम वजन देखने को मिल सकता है। बैटरी क्षमता 7,000mAh या इससे ज्यादा हो सकती है।

OnePlus Nord 6

लॉन्च डेटः अप्रैल 2026 (संभावित, इंडिया)

oneplus-nord-5-camera-specifications-officially-confirmed

OnePlus Nord 5 को भारत में जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया था और इसके तुरंत बाद इसके सक्सेसर OnePlus Nord 6 को लेकर लीक्स सामने आने लगे थे। शुरुआत में माना जा रहा था कि OnePlus Nord 6 को मार्च 2026 में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स इशारा कर रही हैं कि कंपनी ने इसके लॉन्च को आगे बढ़ा दिया है। टिप्स्टर योगेश ब्रार के मुताबिक, Nord 6 को अब अप्रैल 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Nord 6 को यूरोप की EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर CPH2795 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इस सर्टिफिकेशन को 3 फरवरी को मंजूरी मिली है, जो जनवरी 2031 तक वैध रहेगी। हालांकि लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इससे यह संकेत जरूर मिलता है कि फोन चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में जल्द दस्तक दे सकता है। Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, OnePlus Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है, जो 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड ऑफर करता है। फोन Android 16 और 12GB रैम के साथ टेस्ट किया गया है। बेंचमार्क में इसे सिंगल-कोर में 2,019 और मल्टी-कोर में 6,503 पॉइंट्स मिले हैं। कैमरा की बात करें, तो फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा, OnePlus Nord 6 में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है। इससे पहले फोन को TUV, IMEI, SIRIM और TDRA जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी देखा जा चुका है, जिससे इसके जल्द लॉन्च की संभावना है।

OnePlus Nord CE 6

लॉन्च डेटः अप्रैल 2026 (संभावित, इंडिया)

OnePlus Nord CE 6 को कंपनी की Nord सीरीज में Nord 6 से थोड़ा नीचे पोजिशन किया जा सकता है। लीक्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6V पर आधारित हो सकता है और इसे खासतौर पर मिड-रेंज सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी पर फोकस करेगा। मेमोरी कॉन्फिगरेशन की बात करें, तो OnePlus Nord CE 6 में 12GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। डिस्प्ले साइज और रिजॉल्यूशन Nord 6 जैसा ही रहने की संभावना है, हालांकि रिफ्रेश रेट को थोड़ा कम कर 144Hz तक सीमित किया जा सकता है। कैमरा हार्डवेयर में भी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है और कंपनी इस मॉडल में सिंपल और भरोसेमंद कैमरा सेटअप बनाए रख सकती है। डिजाइन के मामले में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं जताई जा रही है, लेकिन OnePlus अलग-अलग रीजन के लिए कलर ऑप्शंस और फिनिश में हल्का बदलाव कर सकता है। हाल ही में अलग-अलग देशों की सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर फोन की मौजूदगी से संकेत मिलता है कि कंपनी इसकी लॉन्च तैयारी कर रही है।

OnePlus 16

लॉन्च डेटः चौथी तिमाही, 2026 (चीन, संभावित)

OnePlus Ace 6T china launched with 8300mAh battery, Snapdragon 8 Gen 5 chip and 165Hz display

OnePlus 16 भी इस साल लॉन्च होगा, लेकिन यह अभी काफी दूर है, लेकिन इसके बावजूद इस फ्लैगशिप फोन को लेकर लीक्स तेजी से सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 16 कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल और प्रीमियम स्मार्टफोन हो सकता है। फोन में 1.5K OLED BOE X5 डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 240Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। यह OnePlus 15 के 144Hz डिस्प्ले की तुलना में बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है, खासतौर पर गेमिंग यूजर्स के लिए। OnePlus 16 के संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें Qualcomm का आने वाला Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट मिल सकता है। कैमरा सेक्शन में फोन दो 200MP कैमरों के साथ आ सकता है, जिसमें एक मेन कैमरा और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इसके साथ एक नया अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलने की संभावना है। बैटरी की बात करें, तो OnePlus 16 में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, फोन में LPDDR6 RAM, UFS 4.1 स्टोरेज, डुअल कोएक्सियल स्पीकर्स और नया वाइब्रेशन मोटर मिलने की उम्मीद है।

OnePlus 16 Pro

लॉन्च डेटः चौथी तिमाही, 2026 (चीन, संभावित)

OnePlus 15

OnePlus ने हाल ही में अपने मौजूदा फ्लैगशिप का लॉन्च पूरा किया है, लेकिन इसके बावजूद अगली प्रीमियम सीरीज OnePlus 16 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। एक ताजा लीक के मुताबिक, OnePlus 16 सीरीज को Q4 2026 में पेश किया जा सकता है। यह टाइमलाइन कंपनी की पुरानी रणनीति से मेल खाती है, जहां पहले चीन में लॉन्च और फिर कुछ हफ्तों बाद ग्लोबल रोलआउट किया जाता है। OnePlus 16 Pro या Ultra नाम को लेकर अटकलें चल रही हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि कंपनी इसे OnePlus 16 Pro नाम देगी या Ultra ब्रांडिंग के साथ पेश करेगी। हालांकि लीक्स इशारा कर रहे हैं कि OnePlus लंबे समय बाद फिर से Pro या Ultra जैसे प्रीमियम टैग को वापस ला सकता है। कहा जा रहा है कि OnePlus 16 सीरीज का हाई-एंड वैरियंट एक ऑल-राउंडर फोन के रूप में पेश किया जा सकता है, जिसमें बेहतर कैमरा, दमदार डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और ज्यादा प्रीमियम फीचर्स शामिल होंगे। अगर ऐसा होता है, तो यह Oppo इकोसिस्टम में OnePlus की पोजिशनिंग को भी नया मोड़ दे सकता है।

नोटः इस आर्टिकल में बताए गए स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और इस्तेमाल किए गए फोटो प्रतीकात्मक हैं। वनप्लस द्वारा आधिकारिक घोषणा किए जाने के बाद इनमें बदलाव संभव है। कंपनी की ओर से कन्फर्म जानकारी सामने आते ही इस आर्टिकल को अपडेट किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here