Vivo के आने वाले मोबाइल फोन (2026), फ्लैगशिप से लेकर किफायती 5G तक, ये स्मार्टफोन हैं कतार में

Join Us icon

साल 2026 Vivo के लिए बेहद अहम रहने वाला है, क्योंकि कंपनी अपनी स्मार्टफोन लाइन-अप को हर सेगमेंट में एक साथ मजबूत करने की तैयारी में है। IMEI, GSMA और अलग-अलग सर्टिफिकेशन डाटाबेस पर सामने आए नए मॉडल नंबर इस बात का साफ संकेत देते हैं कि Vivo फ्लैगशिप X-सीरीज, प्रीमियम फोल्डेबल, मिड-प्रीमियम V-सीरीज और बजट Y-सीरीज…सभी पर आक्रामक तरीके से काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo X300e, X300 Max, X300 Ultra और X Fold 6 जैसे हाई-एंड फोन्स के साथ-साथ Vivo Y21 5G, Y11d और V70 सीरीज के कई मॉडल्स 2026 में लॉन्च के लिए लाइन में हैं। नई लीक और कंफर्म्ड जानकारियों को देखें, तो आने वाला साल Vivo यूजर्स के लिए बड़े अपग्रेड्स, दमदार कैमरा फोन्स और लंबी बैटरी लाइफ वाले स्मार्टफोन्स लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं अपकमिंग वीवो फोन 2026 (Upcoming Vivo Mobile Phones 2026) के बारे में…

वीवो अपकमिंग फोन्स लिस्ट (2026)

स्मार्टफोन का नामसंभावित लॉन्च डेट
Vivo X300eमार्च 2026
Vivo X Fold 6दूसरी तिमाही 2026
Vivo X300 Maxमार्च 2026
Vivo X300 Ultraमार्च 2026
Vivo Y21 5Gफरवरी 2026
Vivo Y11dफरवरी 2026
Vivo V7019 फरवरी 2026
Vivo V70 Elite19 फरवरी 2026
Vivo V70 FEअगस्त 2026

Vivo X300e

लॉन्च डेटः मार्च, 2026 (संभावित)

Vivo X300e फोन के मार्च 2026 के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। बता दें कि Vivo X300e को हाल ही में GSMA IMEI डाटाबेस पर स्पॉट किया गया है, जिससे यह साफ हो गया है कि यह फोन एक्टिव डेवलपमेंट स्टेज में है। दिलचस्प बात यह है कि Vivo ने इससे पहले X-सीरीज में ‘e’ ब्रांडिंग का इस्तेमाल नहीं किया था। हालांकि Vivo X200 FE और X200T जैसे मॉडल्स को कंपनी ने अफॉर्डेबल फ्लैगशिप के तौर पर पेश किया था, और X300e भी उसी स्ट्रैटेजी पर चलता नजर आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo X300e प्रीमियम एक्सपीरियंस देगा, लेकिन कुछ हार्डवेयर कॉम्प्रोमाइज के साथ, ताकि कीमत को कंट्रोल में रखा जा सके। यह फोन उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो फ्लैगशिप डिजाइन और कैमरा क्वालिटी चाहते हैं, लेकिन Ultra या Pro मॉडल्स की ऊंची कीमत नहीं देना चाहते हैं। फिलहाल इसके स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन लॉन्च से पहले इसके कैमरा और प्रोसेसर से जुड़ी डिटेल्स लीक होने की उम्मीद है।

Vivo X Fold 6

लॉन्च डेटः दूसरी तिमाही, 2026 (संभावित)

Vivo X Fold 6 भी GSMA IMEI डाटाबेस पर कई मॉडल नंबरों के साथ लिस्ट हुआ है। इससे संकेत मिलता है कि यह फोन अलग-अलग मार्केट्स जैसे चीन, ग्लोबल और संभवतः अलग ऑपरेटर वैरियंट्स में लॉन्च हो सकता है। Vivo पहले से ही अपने स्लिम और प्रीमियम फोल्डेबल डिजाइन के लिए जाना जाता है और X Fold 6 में इसी अप्रोच को और बेहतर किया जा सकता है। लीक्स की मानें, तो Vivo X Fold 6 में Qualcomm का अगली पीढ़ी का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। तुलना करें तो मौजूदा Vivo X Fold 5 में Snapdragon 8 Gen 3 चिप, 6,000mAh बैटरी, 80W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग मिलती है। ऐसे में X Fold 6 से और बेहतर परफॉर्मेंस, ज्यादा एफिशिएंसी और मजबूत हिंज डिजाइन की उम्मीद की जा रही है। फिलहाल IMEI लिस्टिंग में हार्डवेयर डिटेल्स नहीं हैं, लेकिन यह साफ है कि Vivo अपने फोल्डेबल पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी में है।

Vivo X300 Max

लॉन्च डेटः मार्च, 2026 (संभावित)

Vivo X300 Max को Vivo X300 Ultra के साथ मार्च 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। टिप्स्टर Digital Chat Station का दावा है कि यह लॉन्च चाइनीज स्प्रिंग फेस्टिवल के बाद हो सकता है, जो 3 मार्च को खत्म होता है। नेटवर्क सर्टिफिकेशन क्लियर होना इस बात का संकेत है कि लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है। Vivo X300 Max को X-सीरीज का सबसे बड़ा और पावरफुल मॉडल माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन बड़ी डिस्प्ले, ज्यादा बैटरी कैपेसिटी और हाई-एंड हार्डवेयर के साथ आ सकता है। एक नई लीक में दावा किया गया है कि Vivo X300 Max में 6.78-इंच का OLED 1.5K फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जिसके चारों ओर अल्ट्रा-थिन बेजल्स होंगे। सुरक्षा के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की बात सामने आई है। फोन के रियर में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें 200-मेगापिक्सल का मेन कैमरा, अल्ट्रा-वाइड लेंस और मिड-रेंज पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Dimensity 9500 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, इस डिवाइस में बड़ी 7,000mAh बैटरी मिलने की भी बात कही जा रही है।

Vivo X300 Ultra

लॉन्च डेटः मार्च, 2026 (संभावित)

Vivo X300 Ultra

Vivo X300 Ultra को लेकर लीक रिपोर्ट्स काफी दिलचस्प हैं। कहा जा रहा है कि इसमें 6.82-इंच का 2K BOE LTPO डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग सपोर्ट करेगा। कैमरा सेक्शन इसकी सबसे बड़ी खासियत हो सकती है, जहां दो 200MP कैमरा सेंसर और एक 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की बात कही जा रही है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है, जो 3nm प्रोसेस पर बना होगा। इसके अलावा, फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की भी संभावना है। इतना ही नहीं, Vivo X300 Ultra में BeiDou सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

Vivo Y21 5G

लॉन्च डेटः फरवरी, 2026 (संभावित)

Vivo अपनी Y-सीरीज को विस्तार देने के मूड में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo Y21 5G को मलेशिया की SIRIM सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इससे पता चलता है कि फोन जल्द ही एशियाई मार्केट्स में लॉन्च हो सकता है। मॉडल नंबर `V2553` के साथ लिस्ट होने से यह साफ हो रहा है कि Y-सीरीज में 5G सपोर्ट के साथ एक नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन शामिल होने वाला है। हाल ही में Vivo Y31d जैसे स्मार्टफोन्स ने 7,200mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट और भरोसेमंद कनेक्टिविटी के साथ बजट सेगमेंट में अच्छी पकड़ बनाई है। इसी कड़ी में Y21 5G भी एक ऐसा फोन बनकर उभरता दिख रहा है, जो 5G नेटवर्क के जमाने में किफायती कीमत पर बेसिक से मध्यम स्तर की जरूरतों को पूरा करेगा। जहां तक स्पेसिफिकेशंस की बात है, सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में तकनीकी डिटेल सामने नहीं आए हैं, लेकिन बाजार की उम्मीदें यह हैं कि Y21 5G में 6.5-इंच के आस-पास डिस्प्ले, 5G सक्षम प्रोसेसर, पर्याप्त बैटरी और संतुलित कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। Vivo की Y-सीरीज परंपरानुसार यह फोन मुख्य रूप से उन यूजर्स को टारगेट करेगा, जो रोजमर्रा के उपयोग के लिए एक भरोसेमंद, मजबूत बैटरी-बैकअप और किफायती 5G परफॉर्मेंस चाहते हैं।

Vivo Y11d

लॉन्च डेटः फरवरी, 2026 (संभावित)

Vivo Y11d का नाम भी मलेशिया के SIRIM डाटाबेस में मॉडल नंबर V2555 के साथ उभरा है, जो संकेत करता है कि यह फोन भी जल्द ही लॉन्च के करीब है। Y11d की सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में कोई स्पेसिफिक स्पेसिफिकेशन नहीं दिखता है, लेकिन इस फोन को Vivo की Y-लाइनअप के एंट्री-लेवल सदस्य के रूप में देखा जा रहा है यानी ऐसे यूजर्स के लिए जो बजट रेंज में सिम्पल परफॉर्मेंस, बेसिक कैमरा, मजबूत बैटरी और रोजमर्रा की जरूरतों को प्राथमिकता देते हैं। Y31d जैसे हालिया मॉडल से प्रेरणा लेते हुए, Y11d में संभावित तौर पर 6.5-इंच प्लस डिस्प्ले, संतुलित कैमरा सिस्टम और लंबी बैटरी लाइफ देखने को मिल सकती है। हालांकि यह 5G के बजाय 4G/नई Y-लाइनअप के हिसाब से भी हो सकता है। सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नाम आने का मतलब यह है कि Vivo Y11d इजाजत हासिल कर चुका है कि वह बाजार में बिक सके। यही अक्सर सबसे आखिरी चरण में होता है फोन लॉन्च से पहले। यानी अब इसका ऐलान और ऑफिशियल डिटेल्स भी जल्द अपेक्षित हैं, जो आने वाले हफ्तों/महीनों में सामने आएंगे।

Vivo V70

लॉन्च डेटः 19 फरवरी, 2026 (संभावित)

Vivo ने कंफर्म कर दिया है कि उसकी पॉपुलर V-सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo V70 भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी की ऑफिशियल माइक्रोसाइट के लाइव होने के साथ यह साफ हो गया है कि फोन Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Vivo V70 को मिड-प्रीमियम सेगमेंट में पोजिशन किया जा रहा है, जहां डिजाइन, कैमरा और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस पर खास फोकस रहता है। Vivo V70 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो डेली यूज, मल्टीटास्किंग और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए एक भरोसेमंद चिपसेट माना जा रहा है। फोन में 6.59-इंच का 1.5K डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और बेहद पतले 1.25mm बेजल्स के साथ आएगा। इसका मतलब है कि आउटडोर यूज और कंटेंट व्यूइंग में यह फोन काफी प्रीमियम फील देगा। कैमरा सेगमेंट में Vivo V70 की पहचान इसके Zeiss-ट्यून कैमरा सेटअप से बनेगी। फोन में 50MP Sony IMX882 OIS मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं फ्रंट में भी 50MP का हाई-रिजॉल्यूशन सेल्फी कैमरा हो सकता है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 6,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, साथ ही IP68 + IP69 रेटिंग इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनाती है।

Vivo V70 Elite

लॉन्च डेटः 19 फरवरी, 2026 (संभावित)

Vivo V70 Elite को इस सीरीज का सबसे दमदार मॉडल माना जा रहा है। यह उन यूजर्स को टारगेट करता है, जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस चाहते हैं, लेकिन फिर भी Vivo की सिग्नेचर कैमरा और डिजाइन पहचान के साथ। कंपनी ने कंफर्म किया है कि Vivo V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा, जो इसे सीधे प्रीमियम कैटेगरी में खड़ा करता है। डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा स्पेसिफिकेशन स्टैंडर्ड V70 जैसे ही हैं, लेकिन Elite वैरियंट में ज्यादा पावरफुल चिपसेट के चलते गेमिंग, AI-बेस्ड फोटोग्राफी और हेवी मल्टीटास्किंग में बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। Zeiss-पावर्ड कैमरा सिस्टम इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए आकर्षक बनाता है, जो मोबाइल फोटोग्राफी को प्राथमिकता देते हैं। Vivo V70 Elite को Passion Red, Sand Beige और Authentic Black जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शंस में पेश किया जाएगा।

Vivo V70 FE

लॉन्च डेटः अगस्त, 2026 (संभावित)

जहां Vivo V70 और V70 Elite को कंपनी ने ऑफिशियली कंफर्म किया है, वहीं Vivo V70 FE को लेकर जानकारी सर्टिफिकेशन साइट्स से सामने आई है। यह फोन यूरोप की EPREL डाटाबेस में लिस्ट हुआ है, जिससे इसके कई अहम फीचर्स का खुलासा हुआ है। Vivo V70 FE में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। सर्टिफिकेशन के अनुसार, यह फोन सिंगल चार्ज में 67 घंटे से ज्यादा की बैटरी एंड्योरेंस देने में सक्षम होगा। यही नहीं, फोन को IP68 रेटिंग, बेहतर ड्रॉप प्रोटेक्शन और लंबी बैटरी लाइफ के लिए डिजाइन किया गया है। रिपोर्ट्स यह भी इशारा करती हैं कि Vivo V70 FE को पांच साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिल सकते हैं, जो इसे लॉन्ग-टर्म यूज के लिए एक मजबूत विकल्प बनाता है।

नोटः इस आर्टिकल में बताए गए सभी स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी जानकारियां फिलहाल लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। वीवो द्वारा आधिकारिक घोषणा किए जाने के बाद इनमें बदलाव संभव है। कंपनी की ओर से कन्फर्म जानकारी सामने आने के बाद हम आपको अपडेट देते रहेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here