Vivo T3x 5G वर्सेस Realme P1 Pro 5G, जानें कौन-सा नया मोबाइल फोन लेना रहेगा आपके लिए बेस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/04/vivo-t3x-vs-realme-p1-pro.jpg

इस सप्ताह इंडियन मोबाइल मार्केट में कई लो बजट व मिडरेंज फोन लॉन्च हुए हैं। realme P1 Pro 5G और Vivo T3x 5G फोन भी इसी हफ्ते भारतीय बाजार में आए हैं जो Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 की ताकत से लैस हैं तथा 50MP Camera सपोर्ट करते हैं। अगर आप भी कोई नया मोबाइल खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आगे हमने रियलमी पी1 प्रो तथा वीवो टी3एक्स का कंपैरिजन किया है जिसे पढ़कर आप जान पाएंगे कि कौन सा मोबाइल कहां आगे निकलता है तथा कहां पीछे छूटता है।

कीमत का कंपैरिजन

Vivo T3x 5G प्राइस

वीवो टी3एक्स 5जी फोन तीन रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। ये मॉडल क्रमश: 4जीबी, 6जीबी व 8जीबी रैम सपोर्ट करते हैं। इनका रेट 13,499 रुपये, 14,999 रुपये तथा 16,499 रुपये है। वीवो फोन के इन तीनों ही वेरिएंट्स में 128जीबी स्टोरेज मिलती है। यह फोन Crimson Bliss और Celestial Green कलर में बिकेगा।

realme P1 Pro 5G प्राइस

रियलमी पी1 प्रो 5जी फोन 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। फोन का एक वेरिएंट 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका रेट 21,999 रुपये है। वहीं मोबाइल के दूसरे वेरिएंट में 256जीबी स्टोरेज दी गई है तथा इसकी कीमत 22,999 रुपये है। इस रियलमी मोबाइल को Parrot blue और Phoenix Red कलर में खरीदा जा सकेगा।

डिजाइन का कंपैरिजन

Vivo T3x 5G की फोटो

Realme P1 Pro 5G की फोटो

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स Vivo T3x 5G Realme P1 Pro 5G
Display 6.72″ 120Hz LCD Display 6.7″ 120Hz Curved AMOLED Display
Processor Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1
RAM + Storage 8GB RAM + 128GB Storage 8GB RAM + 256GB Storage
Virtual RAM 8GB Extended RAM 8GB Dynamic RAM
Back Camera 50MP Main + 2MP Depth 50MP Main + 8MP Portrait
Front Camera 8MP Selfie 16MP Selfie
Battery 6,000mAh Battery 5,000mAh Battery
Charging 44W SUPERVOOC Charge 45W SUPERVOOC Charge
5G Bands 8 5G Bands 9 5G Bands
Water Proofing IP64 Rating IP65 Rating

स्क्रीन

वीवो टी3एक्स 5जी फोन 2408 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। पंच-होल स्टाइल वाली यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करता है। इस स्क्रीन को Genuine Eye Protection प्राप्त है जो लंबे इस्तेमाल के दौरान आंखों को सुरक्षित रखने का दावा करती है। फोन डिस्प्ले पर 1000निट्स हाई ब्राइटनेस भी मिलती है।

रियलमी पी1 प्रो स्मार्टफोन में 2412 X 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह कर्व्ड डिस्प्ले है जो ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इस फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है तथा स्क्रीन पर 950निट्स ब्राइटनेस, 2160हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग मिलती है। इस फोन स्क्रीन पर Rainwater Smart Touch मिलता है

प्रोसेसिंग

प्रोसेसर की बात आती है तो Vivo T3x 5G फोन तथा realme P1 Pro 5G स्मार्टफोन दोनों में एक ही मो​बाइल चिपसेट मिलता है। ये दोनों फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 आक्टाकोर प्रोसेसर पर पेश किए गए हैं। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जिसमें 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 4 कोर तथा 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले 4 कोर दिए गए हैं। वहीं ग्राफिक्स के ​लिए भी वीवो फोन और रियलमी मोबाइल दोनों में Adreno 710 GPU दिया गया है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए वीवो टी3एक्स डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी खींचने तथा रील्स बनाने के लिए इस फोन में एफ/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है

रियलमी पी1 प्रो के बैक पैनल पर भी डुअल रियर कैमरा मिलता है। रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो ओआईएस तकनीक सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल पोर्टरेट लेंस मौजूद है। यह रियलमी फोन सेल्फी खींचने तथा रील्स बनाने के लिए एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

Vivo T3x 5G फोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि इस फोन पर लगातार 9.32 घंटे तक PUBG Game खेल सकते हैं। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मौजूद है। इस फोन को Smart Charging Engine 2.0 तकनीक से लैस किया गया है जो बैटरी हेल्थ बनाए रखता है तथा इसे ​गर्म होने से रोकता है।

realme P1 Pro में भी पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह मोबाइल 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। कंपनी की मानें तो इस तकनीक के साथ फोन की बैटरी 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है तथा इसे फुल चार्ज होने में 67 मिनट लगती है। रियलमी पी1 प्रो भी रिवर्स चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

वीवो टी3एक्स 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो फनटच ओएस 14 के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी अपने इस फोन को 4 जेनरेशन Android Software update तथा 3 साल की security update के साथ लेकर आई है।

रियलमी पी1 प्रो स्मार्टफोन भी एंड्रॉयड 14 आधारित रियलमी यूआई 5.0 पर लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल 3 साल की Android Software update के साथ लाया गया है जिसमें 2 साल की security update मिलती है।

फीचर्स का कंपैरिजन

Vivo T3x 5G के फीचर्स

realme P1 Pro के फीचर्स