वोडाफोन के नए इंटरनेट प्लान में मिलेगा 4 गुणा 4जी डाटा

रिलायंस जियो से मिल रही कड़ी प्रतियोगिता के बीच आए दिन भारतीय मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियां कॉल और डाटा शुल्क में कमी कर रही हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एयरटेल और आइडिया ने अपने प्लान पेश किए थे। वहीं आज वोडाफोन ने अपने 4जी उपभोक्ताओं के लिए नया प्लान लान्च किया है। इसके माध्यम से उपभोक्ता पहले की अपेक्षा अब 4 गुणा ज्यादा डाटा पाएंगे।
रिलायंस जियो की फ्री सर्विस से बेहतर है एयरटेल का प्लान! जानें क्यों
कंपनी ने वोडाफोन सुपरनेट 4जी के तहत 7 नए प्लान की घोषणा की है। इसमें कंपनी पहले की अपेक्षा 4 गुणा ज्यादा डेटा दे रही है। वोडाफोन सुपरनेट 4जी का यह प्लान 150 रुपये से शुरू है। इस प्लान के तहत आपको 1जीबी 4जी डाटा का लाभ मिलेगा।
रिलायंस जियो का उपभोक्ता आधार हुआ 7 करोड़ के पार
वहीं कंपनी का दूसरा प्लान 250 रुपये का है जिसमें 4जीबी डाटा मिलेगा। इसी तरह 350 रुपये में 6जीबी, 450 रुपये में 9जीबी, 650 रुपये में 13जीबी, 999 रुपये में 22जीबी और 1,500 रुपये में 35जीबी 4जी डाटा का उपयोग किया जा सकता है। इस प्लान की वैधता 1 महीने के लिए है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि वोडाफोन सुपरनेट 4जी का लाभ नए और पुराने दोनों उपभोक्ता कर सकते हैं।
हाल ही में कंपनी ने सुपरआवर का प्लान लॉन्च किया है जिसके माध्यम से छोटे से रिचार्ज में एक घंटे के लिए अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग का उपयोग किया जा सकता है। वोडाफोन 4जी ग्राहक 16 रुपये के रिचार्ज पर एक घंटे तक असीमित 4जी/3जी इंटरनेट का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा अतिरिक्त 7 रुपये से रिचार्ज करने पर वोडाफोन ग्राहकों को आॅन नेटवर्क अनलिमिटेड लोकल कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है।