
पॉप्युलर मेसेजिंग ऐप व्हाट्सएप नए एक नया कीर्तिमान हासिल किया है। दरअसल, हाल ही में गूगल प्ले स्टोर पर इसके 5 बिलियन डाउनलोड्स पूरे हो गए हैं, जिसकी जानकारी कंपनी ने दी है। बता दें कि फेसबुक के बाद 5 बिलियन डाउनलोड वाला यह दूसरा नॉन गूगल ऐप है। वॉट्सएप के अलावा मार्केट में कई दूसरे मैसेजिंग ऐप हैं। लेकिन, जितना व्हाट्सएप को पॉप्यूलेरिटी मिली है उतनी किसी ओर को नहीं मिल पाई है।
इसके अलावा काफी समय से यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए वॉट्सएप में कई फीचर्स ऐड किए हैं। फेसबुक के मालिकाना हक वाला वाला वॉट्सएप यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए अपडेट्स भी लाता रहता है। इसे भी पढ़ें: WhatsApp में बिना डिलीट किए ऐसे छिपाएं पर्सनल मैसेज, किसी को नहीं दिखेगी चैट
व्हाट्सएप का 5 बिलियन डाउनलोड तक पहुंचना आश्चर्यजनक नहीं है, और यह वास्तव में दुनिया भर में ऐप काफी पसंद किया गया ऐप है। व्हाट्सएप दुनिया भर में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने चैट सेवा है, जिसका अनुमानित मंथली सक्रिय यूजर बेस 1.5 बिलियन से अधिक उपयोगकर्ता है। जब से फेसबुक द्वारा कार्यभार संभाला गया है व्हाट्सएप अपने फीचर सेट के मामले में काफी बेहतर हो गया है। इसे भी पढ़ें: 92 कोड वाले नंबर से आ रही है Whatsapp कॉल तो हो जाइये सावधान! बज रही है खतरे की घंटी
वहीं, बीते काफी समय से यह चर्चा है कि वॉट्सऐप पर डार्क मोड आ रहा है। हालांकि, वॉट्सऐप की ओर से डार्क मोड फीचर की लॉन्चिंग की कोई जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों में वॉट्सऐप में कई नए फीचर जुड़े हैं।
गौरतलब है कि व्हाट्सएप पूरी तरह से फ्री ऐप है। वहीं, इस ऐप पर किसी तरह के कोई ऐड यूजर्स को परेशान नहीं करते, लेकिन कहा जा रहा है था कि अब यह बदलने वाला है। जानकारी के अनुसार व्हाट्सएप पर फिलहाल 2020 से विज्ञापन नहीं नजर आएंगे।



















