
व्हाट्सएप पर मैसेज करते हुए कई बार हम एक-दूसरे को गलत मैसेज कर देते हैं। पहले इसे लेकर कुछ नहीं किया जा सकता था, लेकिन आप यूजर्स के पास ‘Delete for everyone’ का ऑप्शन है। हालांकि, अक्सर सेंडर की ओर से मैसेज डिलीट किए जाने के बाद हमें यह जानने की उत्सुकता रहती है कि डिलीट मैसेज में लिखा क्या था। अगर आप भी ऐसी ही उत्सुकता रखते हैं तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है।
आगे हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जानकारी दे रहें जिससे आप डिलीट किए मैसेज को एंडरॉयड व आईओएस डिवाइस में पढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं…
Android Phone में कैसे देखें डिलीट मैसेज
व्हाट्सएप के पास कोई बिल्ट-इन फीचर नहीं है जो आपको डिलीट मैसेज पढ़ने की अनुमती देता है। लेकिन, अगर पास एंडरॉयड 11 और उससे ऊपर वाला डिवाइस है तो यह काम बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप को इंस्टॉल किए जा सकता है।
स्टेप 1- सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाएं और ‘App & Notification’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 2- इसके नोटिफिकेशन सेक्शन पर टैप करें।
स्टेप 3- इसके बाद “Notification history” पर जाकर ‘Use notification history’ को सिलेक्ट करें।
स्टेप 4- इसके बाद सभी नोटफिकेशन और व्हाट्सएप मैसेज आपको इस पेज पर दिखाई देंगे। अगर मैसेज डिलीट हो चुके होंगे उसके बाद भी यहां मैसेज देखे जा सकेंगे।
नोट: आपको हर बार डिलीट व्हाट्सएप मैसेज देखने के लिए इन्हीं स्टेप्स को फॉलो करना होगा। मैसेज 24 घंटे तक सभी नोटिफिकेशन के साथ रहेगा।
Android Phone में थर्ड पार्टी ऐप से ऐसे पढ़ें डिलीट मैसेज
प्ले स्टोर पर वैसे तो बहुत से थर्ड पार्टी ऐप हैं लेकिन, हम आपको Notisave डाउनलोड करने की सलाह देंगे जो कि एक अच्छा ऑप्शन है। इस ऐप के रिव्यू भी अच्छे हैं और डाउनलोड नंबर्स भी ज्यादा हैं।
स्टेप 1- ऐप डाउनलोड करने के बाद Notisave app को read notifications, photos, media, और files का एक्सेस देना होगा।
स्टेप 2- इसके बाद ऐप व्हाट्सएप मैसेज के साथ सभी नोटिफिकेशन का इकट्ठा करने लगेगा।
स्टेप 3-इसके बाद अगर सेंडर की ओर से व्हाट्सएप मैसेज डिलीट किया जाता है तो आप Notisave app से पढ़ सकते हैं।
स्टेप 4-इसके अलावा Notisave आपको ऐप बिना छोड़़े ही मैसेज का रिप्लाई करने का ऑप्शन देता है।
स्टेप 5-इसके अलावा इस ऐप पर आप डिलीट हो चुके व्हाट्सएप मैसेज को रिकवर कर सकते हैं।
नोट: ध्यान रहे कि चैट म्यूट होने पर और मैसेज रिसीव होते समय ऑनलाइन रहने पर लोग क्रिएट नहीं करेगा।
iPhone पर ऐसे देखें डिलीट किए हुए मैसेज
iPhone पर डिलीट हुए मैसेज को पढ़ने का ऑप्शन सिर्फ iCloud ही है। मैसेज एप्पल क्लाउड सर्विस पर ही बैकअप लेते हैं। यहां पर मैसेज डिलीट होने के बाद भी सेव रहते हैं।
स्टेप 1- सबसे पहले आपको अपने व्हाट्सएप को Delete या uninstall करना होगा।
स्टेप 2- इसके बाद एप स्टोर से जाकर व्हाट्सएप को इंस्टॉल करें।
स्टेप 3- फिर व्हाट्सएप को ओपन करें और पुराने बैकअप को iCloud से रिस्टोर करें।
स्टेप 4- एक बार बैकअप पूरा हो जाने के बाद डिलीट मैसेज को पढ़ा जा सकता है।
सवाल-जवाब (FAQs)
व्हाट्सएप पर डिलीट फॉर एवरीवन कितने समय तक रहता है?
WhatsApp के Delete For Everyone फीचर पर फिलहाल भेजे हुए मैसजे को डिलीट करने के लिए 1 घंटा 16 मिनट्स और 8 सेकंड् की समय मिलता है।
क्या मैं व्हाट्सएप डिलीट चैट को रिकवर कर सकता हूं?
आपको बस बैकअप किए गए व्हाट्सएप डाटा को व्हाट्सएप ऐप पर लेना होगा।
व्हाट्सएप मैसेज का बैकअप कैसे लें?
- WhatsApp खोलें।
- अन्य ऑप्शन > सेटिंग्स > चैट > चैट बैकअप > अकाउंट पर टैप करें।
- वह Google अकाउंट चुनें जिस पर आप चैट्स का बैकअप लेना चाहते हैं।

























