
WhatsApp के खास मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर्स का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसे आखिरकार अब पेश कर दिया गया है। पॉप्युलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के इस नए और खास फीचर Multi-Device सपोर्ट (WhatsApp Multi Device Support) की मदद से यूजर्स अब चार अलग-अलग डिवाइस पर एक साथ व्हाट्सएप चला सकेंगे। खास बात है कि अलग-अलग डिवाइस से वॉट्सऐप अकाउंट लिंक होने के बावजूद यूजर्स की प्राइवेसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि कंपनी इस फीचर को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ ऑफर कर रही है। इस बात की जानकारी खुद वॉट्सएप के हेड विल कैथकार्ट ने दी है।
Multi-Device फीचर का बीटा हुआ रोल आउट
बीटा वर्जन के लिए रोलआउट किए जा रहे मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर की जानकारी अपने व्हाट्सएप के हेड विल कैथकार्ट ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है। कैथकार्ट ने ट्वीट में कहा कि अब यूजर फोन ऐक्टिव न रहने पर भी व्हाट्सएप का डेस्कटॉप या वेब एक्सपीरियंस ले सकते हैं। नए फीचर को कंपनी ने बुधवार से रोल आउट करना शुरू किया है। इसे भी पढ़ें: WhatsApp लाया कमाल का फीचर, देखते ही अपने आप डिलीट हो जाएंगे फोटो-वीडियो
फोन बंद होने पर भी चलेगा व्हाट्सएप मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर की खासियत है कि फोन एक्टिव न रहने या इंटरनेट से कनेक्ट न होने पर भी यूजर दूसरे डिवाइस जैसे लैपटॉप या डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकेगा। हालांकि, दूसरे डिवाइस पर व्हाट्सएप ऐक्सेस करने के लिए इंटरनेट एक्टिव होने जरुरी ही। गौरतलब है कि कंपनी इस फीचर को अभी बीटा वर्जन में रोलआउट कर रही है और जल्द इसे आम लोगों के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: अब लैपटॉप-कम्प्यूटर से भी कर सकते हैं WhatsApp Video और Voice Call, नहीं पड़ेगी मोबाइल की जरूरत, जानें तरीका

ऐसे लिंक होंगे दूसरे डिवाइस
फोन के अलावा दूसरे डिवाइस पर व्हाट्सएप ऐक्सेस करने के लिए यूजर्स को एक QR Code को स्कैन करना होगा। दूसरे डिवाइस पर व्हाट्सएप लिंक करने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की भी जरूरत होगी। इसके अलावा इसकी खास बात है कि यूजर कभी भी लिंक्ड डिवाइस से लॉगआउट कर सकते हैं और यह भी देख सकते हैं कि लिंक्ड डिवाइस पर उनका व्हाट्सएप अकाउंट आखिरी बार कब एक्टिव था।






















