
पॉप्युलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पिछले काफी वक्त से अपने यूजर्स को अच्छा एक्सपीरियंस दिलाने के लिए नए फीचर्स को उपलब्ध करा रहा है। हाल ही में कंपनी ने Disappearing Messages फीचर की आधिकारिक रूप से घोषणा की थी। वहीं, अब खबर सामने आई है कि कंपनी पेमेंट सर्विस Whatsapp Pay को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। साल 2018 में बीटा यूजर्स के साथ शुरू हुई टेस्टिंग के बाद अब यह फीचर भारत में सभी यूजर्स के लिए अवेलेबल हो चुका है। इसकी मदद से यूजर्स चैटिंग करने के साथ ही पेमेंट भी कर पाएंगे। कंपनी ने इस नए फीचर को एंडरॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए पेश किया है।
बता दें कि व्हाट्सऐप पेमेंट सर्विस भारत में शुरू करने के लिए नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से हरी झंडी मिलने का इंतजार था। अब NPCI ने वॉट्सऐप को यूपीआई की मदद से पेमेंट सर्विस शुरू करने की अनुमति दे दी है। हालांकि, अभी इसपर अभी भी एक लिमिट बनाई गई। फिलहाल Whatsapp Pay के फर्स्ट सेगमेंट में NPCI ने 2 करोड़ यूजर्स को एक कैप सेट किया है। इसका मतलब है कि इनते यूजर्स को अभी वॉट्सऐप का पेमेंट फीचर यूज करने का ऑप्शन मिलेगा। इसे भी पढ़ें: WhatsApp ला रहा नया और धांसू फीचर, बिल्कुल सिंपल हो जाएगा ये काम
अब इस फीचर को देश में जारी कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस पेमेंट फीचर को पहले बीटा वर्ज़न पर ही पेश किया गया था। हालांकि खबर लिखे जाने तक हमारे पास मौजूद आईओएस डिवाईस में व्हाट्सऐप अपडेट करने पर भी यह फीचर अपडेट नहीं हुआ था। इसे भी पढ़ें: WhatsApp में जुड़ने वाला एक और बेहद खास फीचर, जानें कब और किसे मिलेगा पहले
भारत में वॉट्सऐप का यूजरबेस लगभग 40 करोड़ यूजर्स का है। फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग का कहना है कि हम नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के साथ काम कर रहे थे जो हर चीज को देखते हुए पेमेंट का सिक्यॉर और भरोसेमंद होना तय करता है।























