
Xiaomi को देखकर लगता है कि कंपनी का मन अभी अपनी रेडमी नोट 11 सीरीज़ से भरा नहीं है। कुछ समय पहले रेडमी ब्रांड के Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11S 4G तथा Redmi Note 11S 5G फोन लॉन्च किए गए थे। वहीं अब इनकी गिनती को बढ़ाते हुए कंपनी ने दो और नए स्मार्टफोन Redmi Note 11E और Redmi Note 11E Pro भी टेक मार्केट में पेश कर दिए हैं। रेडमी नोट 11ई की फुल जानकारी जहां आगे दी गई है वहीं प्रो मॉडल की डिटेल्स (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं।
Redmi Note 11E का प्राइस
सबसे पहले कीमत की ही बात कर लें तो रेडमी नोट 11ई कंपनी का लोवर मिड बजट फोन है। यह मोबाइल फिलहाल चीन में लॉन्च हुआ है जहां फोन ने दो वेरिएंट्स में एंट्री ली है। Redmi Note 11E का बेस वेरिएंट 4GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 1199 युआन (तकरीबन 14,300 रुपये) है। इसी तरह फोन के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 1699 युआन (तकरीबन 15,500 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है।
Redmi Note 11E की स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी रेडमी नोट 11ई 2400 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन वाली फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथ 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोन की डिसप्ले तीन साईड्स से जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का चिन पार्ट मौजूद है। चीन में इस फोन को green, black और white कलर में लॉन्च किया गया है। यह भी पढ़ें : Vivo Y33s 5G स्मार्टफोन शानदार डिजाइन और पावरफुल प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
Redmi Note 11E स्मार्टफोन एंडरॉयड ओएस पर लॉन्च हुआ तथा मीयूआई पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक का डिमेनसिटी 700 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह रेडमी फोन एआरएम माली जी57 एमसी2 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह फोन 6 जीबी तक की रैम और 128 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 11E डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 11ई में 10वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।


















