Vivo V29e 5G vs OPPO Reno 10 5G: कौन-सा कैमरा फोन है ज्यादा कमाल, देखें प्राइस और स्पे​सिफिकेशन कंपैरिजन

Join Us icon

50MP Selfie Camera वाला स्मार्टफोन Vivo V29e इंडिया में लॉन्च हो चुका है। फोन के बैक पैनल पर भी 64MP Sensor दिया गया है जो इसे फोटोग्राफी का धुरंधर बनाता है। भारतीय बाजार में इस डिवाइस की टक्कर कैमरे में कमाल मोबाइल फोन OPPO Reno 10 से है जो 64MP+32MP Rear तथा 32MP Front Camera सपोर्ट करता है। ऐसे में फोन फोटोग्राफी के शौकिन्स मोबाइल यूजर्स के लिए वीवो वी29ई ज्यादा बेहतर रहेगा या ओपो रेनो 10 यह जानने के लिए हमने दोनों स्मार्टफोंस को कंपैरिजन किया है, जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

कैमरा कंपैरिजन

Vivo V29e 5GOPPO Reno 10 5G
50MP Front Camera, f/2.45, FOV 89°, 5P lens32MP Front Camera, f/2.4, FOV 89°, 5P lens
64MP Main camera, f/1.79, OIS64MP Main camera, f/1.7, FOV 81°, 6P lens
8MP Ultra-wide-angle, f/2.2, FOV 112°, 5P lens32MP Telephoto, f/2.0, FOV 49°, 6P lens
8MP Ultra-wide-angle, f/2.2, FOV 112°, 5P lens

Vivo V29e में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वी29ई 5जी फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

OPPO Reno 10 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेनो 10 में एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कीमत का कंपैरिजन

Vivo V29e 5G वेरिएंटVivo V29e 5G प्राइसOPPO Reno 10 5G वेरिएंटOPPO Reno 10 5G प्राइस
8GB RAM + 256GB Memory₹28,9998GB RAM + 256GB Memory₹32,999
8GB RAM + 128GB Memory₹26,999

Vivo V29e 5G प्राइस

वीवो ने अपने नए 5जी फोन वी29ई को दो मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। स्मार्टफोन का बेस मॉडल में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे 26,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं फोन का दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इसका प्राइस 28,999 रुपये है। Vivo V29e 5G फोन इंडिया में Artistic Black और Artistic Blue कलर में उपलब्ध होगा।

OPPO Reno 10 5G प्राइस

ओपो रेनो 10 5जी फोन भारतीय बाजार में सिंगल मैमोरी वेरिएंट में उपलब्ध है। इस मोबाइल में 8जीबी रैम के 256जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसका रेट 32,999 रुपये है। इस ओपो मोबाइल को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म से Silvery Grey और Ice Blue कलर में खरीदा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सVivo V29e 5GOPPO Reno 10 5G
स्क्रीन6.78″ 120Hz 3D Curved6.7″ 120Hz AMOLED Display
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 695MediaTek Dimensity 7050
रैम मैमोरी8GB RAM + 256GB Storage8GB RAM + 256GB Storage
बैक कैमरा64MP+8MP Rear Camera64MP+32MP+8MP Rear Camera
सेल्फी कैमरा50MP Front Camera32MP Front Camera
चार्जिंग तकनीक44W FlashCharge67W SUPERVOOC 2.0
बैटरी5,000mAh Battery5,000mAh Battery

डिस्प्ले

वीवो वी29ई 5जी फोन 2402 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह एक कर्व्ड स्क्रीन है जो पंच-होल स्टाईल वाली है तथा एमोलेड पैनल पर बनी है। इस फोन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलती है जिसके साथ 1300निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इस फोन में ​इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल जाता है।

ओपो रेनो 10 5जी 2412×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन 3डी एमोलेड पैनल पर बनी है जिसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 950निट्स ब्राइटनेस और 394पीपीआई जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह ओपो मोबाइल भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक को सपोर्ट करता है।

प्रोसेसर

Vivo V29e 5G फोन एंड्रॉयड 13 आधारित फनटचओएस 13 पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। गौरतलब है कि यह चिपसेट 399960 Antutu scores प्राप्त कर चुका है।

OPPO Reno10 5G

OPPO Reno10 5G एंड्रॉयड 13 आधारित कलरओएस 13.1 पर लॉन्च हुआ है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली-जी68 जीपीयू सपोर्ट करता है।

रैम मैमोरी

वीवो वी20ई 5जी फोन 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल 128जीबी स्टोरेज तथा 256जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में बिकेगा। Vivo V29e Extended RAM 3.0 तकनीक से लैस है।

ओपो रेनो 10 5जी फोन इंडियन मार्केट में सिंगल मैमोरी वेरिएंट्स में ही सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह स्मार्टफोन में 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 256जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। डिवाईस को 8GB Extended RAM तकनीक से लैस किया गया है जो इसे 16जीबी रैम तक की पावर प्रदान करता है।

बैटरी व चार्जिंग

वीवो वी29ई 5जी फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। बड़ी बैटरी तो तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोबाइल फोन में 44वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

ओपो रेनो 10 5जी फोन में भी पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इसे तेजी से चार्ज करने के लिए फोन को 67वॉट सुपरवूक फ्लैश चार्ज तकनीक से लैस किया गया है।

5जी बैंड्स

वीवो वी29ई 5जी फोन 7 5G Bands सपोर्ट करता है। इसमें n1/n3/n5/n8/n28A/n77/n78 5जी बैंड्स मौजूद हैं।

5जी सर्विसेज का लुफ्त उठाने के लिए ओपो रेनो 10 मोबाइल में 13 5G Bands दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन n1/n3/n5/n7/n8/n20/n28/n66/n38/n40/n41/n77/n78 5जी बैंड्स सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here