
स्मार्टफोन कंपनी मीज़ु ने अपनी फ्लैगशिप के तहत आज नया डिवाईस एम6 नोट लॉन्च कर दिया है। मीज़ु एम5 नोट के नेक्स्ट वर्ज़न एम6 नोट को फिलहाल चीनी मार्केट में पेश किया गया है, जिसके बाद विश्व के अन्य बाजारों मे कदम रखेगा। दो वेरिएंट में लॉन्च हुए मीज़ु एम6 नोट की शुरूआती कीमत 1,099 चीनी युआन रखी गई है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 10,599 रुपये होगी।
शाओमी रेडमी 4 के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार, ओपन सेल के लिए उपलब्ध हुआ यह फोन
मीज़ु एम6 नोट की बात करें तो यह फोन मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है। इसे 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन फ्लैम 6.0 ओएस आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो माली-टी880 जीपीयू के साथ 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है।

कंपनी की ओर से इसे 3जीबी रैम तथा 4जीबी रैम के साथ के साथ 16जीबी, 32जीबी मैमोरी व 64जीबी स्टोरेज पर पेश किया गया है तथा फोन की स्टोरेज़ को कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल तथा 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है तथा सेल्फी के इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अल्काटेल ने लॉन्च किया यू5 एचडी स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
डुअल हाइब्रिड सिम, फिंगरप्रिंट सेंसर व 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही इसमें बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। चीनी बाजार में यह फोन ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है तथा आशा की जा सकती है कि कंपनी जल्द ही भारत में मीज़ु एम6 नोट का समान स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च करेगी।


















