
शाओमी रेडमी 4ए को कंपनी ने इसी साल मार्च में पेश किया था। कम रेंज के इस फोन के लिए उपभोक्ताओं की भारी मांग देखी जा सकती है। यही वजह है कि जब भी यह फोन सेल के लिए जाता है कुछ मिनट में ही आउट आॅफ स्टॉक चला जाता है। यदि आप भी इस फोन की खरीदारी का मन बना रहे हैं तो यह फोन आज सेल के लिए उपलब्ध होगा।
शाओमी रेडमी 4ए आज बिक्री के लिए शाओम के इंडिया स्टोर के अलावा आॅनलाइन ईकॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर उपलब्ध होगा। जल्द में ही कंपनी ने इसका एक नया संस्करण पेश किया है उसे भी आज खरीदा जा सकता है। कंपनी ने 3जीबी रैम और 32जीबी की मैमोरी मौडल को लॉन्च किया है। इसके अलावा 2जीबी रैम और 16जीबी मैमोरी वाला मॉडल भी होगा।
आज लॉन्च हो सकता है मोटो एक्स4, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ
यदि आप अमेज़न इंडिया से खरीदारी करते हैं तो खास आॅफर्स भी मिलेंगे। शाओमी रेडमी 4ए की खरीदारी पर जियो यूजर्स को 30जीबी तक 4जी डाटा दिया जाएगा। वहीं अमेजन किंडल बुक्स के लिए 200 रुपए का अपको क्रेडिट ऑफर भी मिलेगा। कंपनी फोन के साथ 299 रुपये का केश उपलब्ध करा रही है। फोन के साथ बंडल आॅफर में आप सिर्फ 499 रुपए में मी हेडफोन भी खरीद सकते हैं।
फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में शाओमी रेडमी 4ए 16जीबी मैमोरी और 2जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत 5,999 रुपये है। वहीं रेडमी 4ए के 32जीबी मैमोरी ओर 3जीबी रैम वाले वेरियंट को 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्लस की कीमत हुई उजागर
इस फोन में 5-इंच एचडी स्क्रीन दी गई है और फोन की स्क्रीन लेमिनेटेड है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.4गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाईफाई, 3जी और ब्लूटूथ के अलावा 4जी सपोर्ट भी दिया गया है। हालांकि इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,120 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।


















