20,000 रुपये के बजट में कौन सा 5जी फोन है बेहतर? Moto G85 या Vivo T3, देखें कंपैरिजन

Join Us icon

20,000 रुपये के बजट में नया 5जी फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो भारतीय बाजार में मौजूद Moto G85 और Vivo T3 5G आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकते हैं। अटरेक्टिव लुक और आर्कषक स्पेसिफिकेशन्स वाले इन दोनों स्मार्टफोंस में से किसे चुना जाए तथा कौन सा मोबाइल किस चीज में बेहतर है? यही जानने के लिए हमने मोटो जी85 5जी और वीवो टी3 5जी का कंपैरिजन किया है जिसके आप आगे पढ़ सकते हैं।

कीमत का कंपैरिजन

Moto G85 5GVivo T3 5G
वेरिएंटलॉन्च प्राइसवेरिएंटलॉन्च प्राइस
8GB + 128GB₹17,9998GB + 128GB₹19,999
उपलब्ध नहीं8GB + 256GB₹21,999
12GB + 256GB₹19,999उपलब्ध नहीं

Moto G85 5G प्राइस

मोटो जी85 5जी फोन के बेस वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 17,999 रुपये है। वहीं मोबाइल का बड़ा मॉडल 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इसका रेट 19,999 रुपये है। भारतीय बाजार में यह मोटोरोला स्मार्टफोन Olive Green, Cobalt Blue और Urban Grey कलर में खरीदा जा सकता है।

Vivo T3 5G प्राइस

वीवो टी3 5जी फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है। यह मोबाइल 8GB रैम सपोर्ट करता है जिसके साथ 128GB स्टोरेज तथा 256GB स्टोरेज मिलती है। इस स्मार्टफोन के बेस वेरिंएट का प्राइस 19,999 रुपये है तथा बड़े वेरिएंट का रेट 21,999 रुपये है। Vivo T3 5G फोन को Cosmic Blue और Crystal Flake कलर में परचेज किया जा सकता है।

Moto G85 5G इमेज

Vivo T3 5G इमेज

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सMoto G85 5GVivo T3 5G
स्क्रीन6.67″ 120Hz pOLED Curved6.67″ 120Hz AMOLED
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 6s Gen 3MediaTek Dimensity 7200
ओएसMyUX + Android 14Funtouch OS 14 + Android 13
रैम + स्टोरेज12GB RAM + 256GB Storage8GB RAM + 256GB Storage
बैक कैमरा50MP OIS (f/1.79)
+
8MP Ultra-wide (f/2.2)
50MP OIS GN9 (f/1.79)
+
2MP lens (f/2.4)
फ्रंट कैमरा32MP Selfie Camera (f/2.4)16MP Selfie Camera (f/2.0)
चार्जिंग33W TurboPower44W FlashCharge
बैटरी5,500mAh Battery5,000mAh Battery

डिस्प्ले

Moto G85 5G फोन 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह pOLED 3D Curved स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस डिस्प्ले पर 1600निट्स ब्राइटनेस के साथ ही इन-डिस्प्ले​ फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

Vivo T3 5G फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। पंच-होल स्टाइल वाली यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1200हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट तथा 1200निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। कंपनी ने अपने फोन को DT-Star2 Glass से प्रोटेक्ट किया है।

प्रोसेसिंग

Moto G85 5G एंड्रॉयड 14 आधारित माययूक्स पर पेश किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पन बना Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 आक्टाकोर प्रोसर दिया गया है जो 2.30गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल एड्रेनो 619 जीपीयू सपोर्ट करता है।

Vivo T3 5G फोन 64बिट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना चिपसेट है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर प्रोसेस करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली 610 जीपीयू मौजूद है।

बेंचमार्क रिजल्ट

BenchmarksMoto G85 5GVivo T3 5G
एनूटूट फुल स्कोर471687715922
एनटूटू सीपीयू स्कोर150469235132
एनटूटू जीपीयू स्कोर90187179555
एनटूटू मैमोरी स्कोर103962119964
एनटूटू यूएक्स स्कोर127069181271
गीकबेंच सिंगल-कोर9261177
गीकबेंच म​ल्टी-कोर21452646

गेमिंग परफॉर्मेंस

मोटो जी85 5जी और वीवो टी3 5जी फोन की गेमिंग परफॉर्मेंस परखने के लिए 91मोबाइल्स की टेस्टिंग टीम ने दोनों स्मार्टफोन पर 3 गेम खेले तथा तीनों को ही आधा घंटा यानी 30-30 मिनट तक रन किया। ये गेम्स खेलने के दौरान किस मोबाइल ने कैसा परफॉर्म किया तथा किस में कितनी ​हीटिंग और बैटरी ड्रॉप हुई, इसकी डिटेल आगे पढ़ सकते हैं।

गेमिंग परफॉर्मेंस (30 मिनट टेस्ट रिजल्ट)Moto G85 5GVivo T3 5G
COD ग्राफिक्स सेटिंगVery HighVery High
COD में फोन हीट6.1°8.7°
COD में बैटरी ड्रॉप8%6%
BGMI ग्राफिक्स सेटिंगHDHDR
BGMI में फोन हीट5.4°7.7°
BGMI में बैटरी ड्रॉप6%6%
Real Racing 3 ग्राफिक्स सेटिंगStandardStandard
Real Racing 3 में फोन हीट4.1°8.2°
Real Racing 3 में बैटरी ड्रॉप6%5%

मेमोरी

मोटो जी85 5जी फोन 8GB RAM और 12GB RAM पर लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल RAM Boost टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है जो फिजिकल रैम में 12जीबी रैम जोड़कर इसे 24GB RAM की ताकत देने की क्षमता रखती है। इस फोन में 128GB और 256GB स्टोरेज मिलती है। गौरतलब है कि फोन में मैमोरी कार्ड नहीं लग सकता है।

Vivo T3 5G फोन भी 8जीबी रैम मैमारी के साथ मार्केट में आया है जो 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में 8जीबी वचुर्अल रैम दी गई है जो 8जीबी फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी रैम की पावर देती है। यह मोबाइल 1टीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी

बैक कैमरा

Moto G85 5G स्मार्टफोन ने डुअल रियर कैमरा के साथ मार्केट में एंट्री ली है। यह मोबाइल फोन एफ/1.79 अपर्चर वाला 50MP Sony LYT600 मेन सेंसर सपोर्ट करता है जो OIS तकनीक से लैस है। इसके साथ ही ​बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो टी3 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह सोनी आईएमएक्स882 सेंसर है जो ओआईएस व ईआईएस फीचर से लैस है। वहीं साथ ही मोबाइल में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल बोका लेंस भी मिलता है।

फ्रंट कैमरा

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो जी85 5जी 32MP Front Camera सपोर्ट करता है। यह 0.7µm पिक्सल साइज सेंसर है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है तथा क्वॉड पिक्सल टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।

Vivo T3 5G फोन में सेल्फी खींचने, रील्स बनाने तथा वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 1/31″ सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

Moto G85 5G कैमरा सैंपल

Vivo T3 5G कैमरा सैंपल

बैटरी

Moto G85 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह 34 घंटे तक काम करती है। वहीं इसे जल्दी चार्ज करने के लिए फोन में 30W TurboPower तकनीक मिलती है।

पावर बैकअप के लिए Vivo T3 5G फोन में 5000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 44W FlashCharge तकनीक से लैस किया गया है।

बैटरी टेस्टMoto G85 5GVivo T3 5G
चार्जिंग स्पीड33वॉट फास्ट चार्जिंग44वॉट फास्ट चार्जिंग
पीसीमार्क बैटरी लाइफ11 घंटे 13 मिनट11 घंटे 16 मिनट
यूट्यूब वीडियो बैटरी ड्रॉप (30 मिनट प्लेबैक)4%4%
20% से 100% चार्ज टाइम62 मिनट70 मिनट

कौन कहां बेहतर?

Moto G85 स्मार्टफोन Vivo T3 से सस्ता है। वीवो स्मार्टफोन की तुलना में मोटोरोला मोबाइल कम प्राइस पर न सिर्फ 12GB RAM बल्कि 256GB Storage भी देता है। मोटो जी85 में कर्व्ड स्क्रीन मिलती है जो वीवो टी3 की फ्लैट डिस्प्ले से बेहतर कही जाएगी। कर्व डिजाइन के चलते विजुअल आउटपुट भी शानदार मिलते हैं।

कैमरा की बात करें तो मेगापिक्सल और अपर्चर के मामले में ये दोनों स्मार्टफोन तकरीबन एक जैसे ही हैं। लेकिन कैमरा सैंपल में मोटो जी85 की फोटो अधिक वाइब्रेंट और कलरफुल लग रही है। हॉं, Moto G85 का सेल्फी कैमरा Vivo T3 से ज्यादा बड़ा है।

प्रोसेसिंग में वीवो टी3 5जी फोन मोटो जी85 को एक तरफा मात देता है। सभी बेंचमार्क स्कोर में यह मोटोरोला पीछे छोड़ता है। वहीं दूसरी ओर मोबाइल गेमिंग की बात करें तो वीवो में हाई परफॉर्मेंस तो मिलती है लेकिन इसकी के साथ यह डिवाइस हीट भी ज्यादा हुआ है।

बैटरी बैकअप के दृष्टिकोण से देखें तो यहां Moto G85 में Vivo T3 की अपेक्षा बड़ी बैटरी दी गई है। लेकिन फिर भी यह मोबाइल वीवो से कम बैकअप दे रहा है। वहीं इसके उलट मोटो जी85 5जी में वीवो टी3 की तुलना में कम चार्जिंग स्पीड मिलती है, पंरतु फिर भी यह बड़ी बैटरी को वीवो से जल्द चार्ज करता है।

अगर आप मोबाइल गेमिंग के लिए नया फोन खरीदना चाह रहे हैं तो Vivo T3 5G की ओर जा सकते हैं। वहीं इसके अलावा लुक, कैमरा और बैटरी-चार्जिंग के लिए Moto G85 को चुना जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here