9,999 वाला Infinix Hot 50 5G या 10,999 रुपये वाला Moto G45 5G, जानें किसकी पावर ज्यादा

Join Us icon

कम कीमत में कोई अच्छा 5जी फोन चाहिए तो मार्केट में दो नए ऑप्शन Moto G45 5G और Infinix Hot 50 5G मौजूद है। मोटोरोला मोबाइल दो सप्ताह पहले लॉन्च हुआ है तथा इनफिनिक्स आज भारत में रीलीज हुआ है। इनकी कीमत क्रमश: 10999 रुपये और 9999 रुपये से शुरू होती है। आगे हमने इन दोनों की स्पे​सिफिकेशन्स, प्रोसेसिंग और कीमत का कंपैरिजन किया है जिसे पढ़कर आप जान पाएंगे कि किसमें ज्यादा पावर है।

डिजाइन का कंपैरिजन

Infinix Hot 50 5G की इमेज

Moto G45 5G की इमेज

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सInfinix Hot 50 5GMoto G45 5G
स्क्रीन6.7″ HD+ 120Hz IPS LCD6.5″ HD+ 120Hz IPS LCD
चिपसेटMediaTek Dimensity 6300Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3
प्रोसेसर2x A76 2.4GHz + 6x A55 2.0GHz (octa-core)2x A78 2.30GHz + 6x A55 2.0GHz (octa-core)
रैम8GB RAM8GB RAM
स्टोरेज128GB ROM128GB ROM
बैक कैमरा48MP + AI Rear Camera50MP + 8MP Macro Rear Camera
फ्रंट कैमरा8MP Selfie Camera16MP Selfie Camera
बैटरी5,000mAh Battery5,000mAh Battery
चार्जिंग18W Fast Charging18W Fast Charging
ओएसAndroid 14 + XOS 14Android 14 + My UX
5जी क्षमता9 5G Bands12 5G Bands

डिस्प्ले

Infinix Hot 50 5G फोन 6.7 इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करता है। यह डायनामिक रिफ्रेश रेट है जो जरूरत के अनुसार 60Hz, 90Hz और 120Hz तक बदलती है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 93.9% का है तथा मोबाइल की मोटाई केवल 7.8एमएम है।

Moto G45 5G फोन को 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्क्रीन पर भी आइपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इसके साथ ही डिस्प्ले पर 240हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी मिल जाती है।

परफॉर्मेंस

इनफिनिक्स हॉट 50 5जी फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 64बिट 8 कोर प्रोसेसर है जिसमें 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाले 2 Arm Cortex-A76 कोर तथा 2.0GHz स्पीड वाले 6 Arm Cortex-A55 कोर शामिल हैं।

मोटो जी45 5जी फोन में क्वालकॉक का स्नैपड्रैगन स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.0GHz से लेकर 2.30GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इसमें दो Cortex-A78 कोर तथा छह Cortex-A55 कोर मौजूद हैं।

बेंचमार्कInfinix Hot 50 5GMoto G45 5G
एनटूटू फुल स्कोर434944449055
सीपीयू एनटूटू143921157271
जीपीयू एनटूटू6964284067
मेमोरी एनटूटू9999294354
यूएक्स एनटूटू121389113363
सिंगल-कोर गीकबेंच734928
मल्टी-कोर गीकबेंच19422159
बर्नआउट टेस्ट64.9%51.7%

उपरोक्त टेबल को देखकर आप अनुमान लगा सकते हैं कि किस फोन के प्रोसेसर में कितना दम है। ये सभी बेंचमार्क स्कोर 91मोबाइल्स द्वारा खुद किए इनहाउट टेस्ट के बाद सामने आए हैं जो फोन की वास्तविक परफॉर्मेंस क्षमता को दर्शाते हैं।

गेमिंग टेस्ट

बेंचमार्क ऐप्स के जरिए प्रोसेसर की पावर जानने के बाद यह देखना भी जरूरी हो जाता है कि ये फोन गेमिंग के दौरान कैसा रिस्पांस देते हैं। 91मोबाइल्स की टीम ने इन दोनों स्मार्टफोंस में 30-30 मिनट यानी आधा घंटे तक तीन अलग-अलग मोबाइल गेम खेले और चेक किया कि कौन सा मोबाइल ज्यादा गर्म होता है।

गेमिंग में फोन हीट (30 मिनट)BGMICall of DutyReal Racing 3
Infinix Hot 50 5G6.6 डिग्री5.2 डिग्री8.1 डिग्री
Moto G45 5G2.5 डिग्री7.2 डिग्री6.1 डिग्री

मेमोरी

Infinix Hot 50 5G फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। बेस मॉडल में 4जीबी रैम तथा बड़े में 8जीबी रैम दी गई है। फोन मौजूद वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी इसकी 4जीबी मॉडल में 4जीबी तथा 8जीबी वेरिएंट में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़ती है जिससे इसे 16जीबी रैम की ताकत मिलती है। ये दोनों ही वेरिएंट 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिसके 1टीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

Moto G45 5G फोन इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। ये वेरिएंट्स 4जीबी रैम और 8जीबी रैम सपोर्ट करते हैं। फोन में RAM Boost टेक्नोलॉजी भी मिलती है जो 8जीबी फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी रैम तक बढ़ा सकती है। मोटोरोला फोन के दोनों वेरिएंट्स 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा

इनफिनिक्स हॉट 50 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 48 मेगापिक्सल का मेन लेंस दिया गया है जो एक Sony IMX582 सेंसर है। इसके साथ ही बैक कैमरा सेटअप में AI लेंस भी मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी मिलती है।

मोटो जी45 5जी फोन भी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोटोरोला स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी

Infinix Hot 50 5G और Moto G45 5G दोनों ही स्मार्टफोंस में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। सिर्फ इतना ही नहीं इन दोनों मोबाइल्स की चार्जिंग भी एक समान है जो कि 18वॉट की है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प था कि समान बैटरी और चार्जिंग टेक्नोलॉजी होने पर दोनों फोंस कैसा परफॉर्म करेंगे। हमारे बैटरी टेस्ट में मोटोरोलो जी45 5जी ने इनफिनिक्स हॉट 50 को पीछे छोड़ दिया। रिजल्ट आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं।

बैटरी टेस्टPCMark BatteryCharging Time (20%-100%)YouTube (30 मिनट)BGMI (30 मिनट)
Infinix Hot 50 5G9 घंटे 46 मिनट123 मिनट3%7%
Moto G45 5G9 घंटे 51 मिनट94 मिनट4%7%

कीमत का कंपैरिजन

Infinix Hot 50 5G का प्राइस

  • 4GB RAM + 128GB Storage – ₹9,999
  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹10,999

इनफिनिक्स हॉट 50 5जी फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है जो 4जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज का रेट है। इसी तरह फोन का 8जीबी रैम व 128जीबी वेरिएंट 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यइ मोबाइल Sleek Black, Vibrant Blue, Sage Green और Dreamy Purple कलर में परचेज किया जा सकेगा।

Moto G45 5G का प्राइस

  • 4GB RAM + 128GB Storage – ₹10,999
  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹12,999

मोटोरोला मोटो जी45 5जी फोन को भी दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका बेस मॉडल भी 4जीबी+128जीबी सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 10,999 रुपये है। वहीं बड़े वेरिएंट 8जीबी+128जीबी का रेट 12,999 रुपये है। यह मोबाइल Brilliant Blue, Brilliant Green और Viva Magenta कलर में खरीदा जा सकता है।

निष्कर्ष

4GB RAM वाला फोन खरीदोगे तो मोटो जी45 5जी फोन इनफिनिक्स हॉट 50 से 1 हजार रुपये महंगा पड़ेगा। यहं अंतर 2 हजार का हो जाता है जब बारी 8GB RAM की आती है। अगर हम बेस मॉडल की ही बात करें तो हमारे टेस्ट ने इशारा किया है कि अगर अच्छी और टिकाउ परफॉर्मेंस चाहिए तो 1,000 रुपये एक्स्ट्रा खर्च कर डालिए! यानी प्रोसेसिंग के क्षेत्र में Moto G45 5G फोन Infinix Hot 50 5G से बेहतर है।

अन्य आस्पेक्ट्स पर नजर डालें तो मोटो जी45 में बैटरी जल्दी चार्ज होती है और बैकअप भी लंबा देती है। फोटोग्राफी में भी इनफिनिक्स हॉट 50 स्मार्टफोन फ्रंट व बैक कैमरा में मोटोरोला से पीछे रह जाता है। हॉं, स्क्रीन साइज Hot 50 का ज्यादा बड़ा है लेकिन अन्य स्पेसिफिकेशन्स के मुकाबले यह ज्यादा मायने नहीं रखता है। हमारे कंपैरिजन के मुताबिक Moto G45 5G ज्यादा पावरफुल है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here