टेक्नो मोबाइल 5G का भारत में प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon

किफायती रेंज में 5जी फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो टेक्नो (Tecno) के पास 15,000 रुपये से कम की रेंज में कई 5जी फोन के ऑप्शंस मौजूद हैं। इस रेंज में Tecno POP 9 5G, Spark 30C 5G, Tecno Pova 6 Neo 5G, Tecno Pova 5 Pro, Tecno Spark 20 Pro 5G जैसे ऑप्शन मौजूद हैं। इन फोन्स में आपको अच्छे फीचर्स के साथ बड़ी बैटरी भी मिलती है। अगर आप टेक्नो मोबाइल 5G खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जान लेते हैं इस रेंज में आने वाले टेक्नो मोबाइल 5जी के प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल से…

टेक्नो मोबाइल 5G प्राइस इंडिया (2024)

फोन का नामप्राइस
Tecno POP 9 5G9,499 रुपये (4GB+64GB)
Spark 30C 5G9,998 रुपये (4GB+64GB)
Tecno Pova 6 Neo 5G12,999 रुपये (6GB+128GB)
Tecno Pova 5 Pro 5G13,157 रुपये (8GB+128GB)
Tecno Spark 20 Pro 5G15,999 रुपये (8GB+128GB)

Tecno Pop 9 5G

Tecno POP 9 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और IP54 रेटिंग दी गई है। इसमें 48MP Sony AI कैमरा है, जो दिन और कम रोशनी दोनों में बेहतर परफॉर्मेंस करता है। इसमें कंपनी ने 5000mAh की बैटरी का उपयोग किया है। इसमें एक और महत्वपूर्ण फीचर NFC सपोर्ट है, जो बजट फोन्स में आमतौर पर नहीं मिलता और UPI पेमेंट्स के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है। नया POP 9 5G भी 5G इनेबल है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है, जो इस प्राइस रेंज के लिए वास्तव में एक शानदार प्रोसेसर है और डिवाइस को अपने सेगमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला बनाता है। 10,000 रुपये से कम कीमत वाले इस डिवाइस में कई खासियतें हैं, जैसे- स्लिम प्रोफाइल, संतोषजनक परफॉर्मेंस, अच्छी बैटरी लाइफ और NFC सपोर्ट। यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए एक विकल्प हो सकता है, जो ऑल-राउंड क्षमताओं वाले बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं।

Tecno POP 9 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले6.67-इंच HD+, IPS LCD
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6300
रैम4GB
स्टोरेज64GB
रियर कैमरा48MP
फ्रंट कैमरा8MP
बैटरी5000mAh
ओएसएंड्रॉयड 14

Tecno Spark 30C

Tecno Spark 30 5G उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो किफायती कीमत पर 5G इंटरनेट स्पीड का एक्सपीरियंस करना चाहते हैं। कंपनी 10,000 रुपये से कम के इस फोन में NFC और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स उपलब्ध करा रही है। अगर 5G सपोर्ट को छोड़ दें, तो Spark 30C 5G कीमत के हिसाब से कैमरा परफॉर्मेंस प्रभावशाली है। इसकी बैटरी परफॉर्मेंस भी भरोसेमंद है। यह फोन Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। हालांकि Tecno का चार्जर न देने का निर्णय कुछ यूजर को निराश कर सकता है, खासकर उन लोगों को जो बेसिक फोन से अपग्रेड कर रहे हैं, क्योंकि इससे उन्हें अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा।

क्यों खरीदें

  • Spark 30C 5G का डिजाइन स्टाइलिश और प्रीमियम है।
  • यह कीमत के हिसाब से भरोसेमंद कैमरा सिस्टम प्रदान करता है।
  • फोन की बैटरी लाइफ लंबी और भरोसेमंद है।
  • इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स हैं।

क्यों न खरीदें

  • बॉक्स में चार्जर नहीं दिया गया है।
  • बेस मॉडल में केवल 64GB स्टोरेज है।

Spark 30C 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले6.67-इंच HD+, IPS LCD
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6300
रैम4GB
स्टोरेज64GB
रियर कैमरा48MP
फ्रंट कैमरा8MP
बैटरी5000mAh
ओएसएंड्रॉयड 14

Tecno Pova 6 Neo

Tecno POVA 6 Neo AI फीचर्स वाले सबसे किफायती स्मार्टफोन्स में से एक है। यह कीमत के हिसाब से बैलेंस्ड डिवाइस है। इसमें आपको बेहतर डिजाइन, AI-पावर्ड फीचर्स और स्टीरियो साउंड मिलते हैं। हालांकि परफॉर्मेंस, डे-लाइट फोटोग्राफी और बैटरी लाइफ के मामले में यह अपने प्रतिस्पर्धियों से थोड़ा पीछे है। यदि आप पावर यूजर नहीं हैं और डिजाइन व AI फीचर्स को महत्व देते हैं, तो POVA 6 Neo एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके अलावा, इसमें 108MP का कैमरा है, जो लो-लाइट कंडीशंस में अच्छा प्रदर्शन करता है। स्टीरियो स्पीकर्स मीडिया एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं, जिससे यह सामान्य यूजर्स के लिए उपयुक्त विकल्प बन जाता है।

क्यों खरीदें

  • टेक्स्चर्ड मैट बैक डिजाइन, जो प्रीमियम एहसास देता है, फिंगरप्रिंट्स से बचाता है और ग्रिप को बेहतर बनाता है।
  • AI-पावर्ड फीचर्स, जो उपयोगिता को बढ़ाते हैं।
  • नियमित उपयोग के लिए अच्छा परफॉर्मेंस।
  • स्टीरियो स्पीकर्स, जो मीडिया उपयोग के लिए अच्छी ऑडियो क्वालिटी प्रदान करते हैं।

क्यों न खरीदें

  • 18W चार्जिंग स्पीड प्रतिस्पर्धियों से पीछे है और बैटरी चार्ज करने में अधिक समय लेती है।
  • बैटरी परफॉर्मेंस ठीक-ठाक है, लेकिन पावर यूजर्स के लिए पर्याप्त नहीं है।
  • 580 निट्स की पीक डिस्प्ले ब्राइटनेस, सीधे धूप में आउटडोर विजिबिलिटी को चुनौतीपूर्ण बना देती है।

Tecno Pova 6 Neo 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले6.67-इंच HD+, IPS LCD
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6300
रैम6GB
स्टोरेज128GB
रियर कैमरा108MP
फ्रंट कैमरा8MP
बैटरी5000mAh
ओएसएंड्रॉयड 14

Tecno Pova 5 Pro

TECNO POVA 5 Pro में यूनिक LED स्ट्रिप डिजाइन, 120Hz डिस्प्ले और फास्ट 68W चार्जिंग सपोर्ट है। हालांकि लो-लाइट फोटोग्राफी का प्रदर्शन थोड़ा सुधार की आवश्यकता है। इसके बावजूद यह फोन अधिकांश यूजर्स एक विकल्प बन सकता है। TECNO POVA 5 Pro संतुलित पैकेज पेश करता है, जो उन लोगों के लिए आदर्श हो सकता है, जो 15,000 के तहत एक नया फोन तलाश रहे हैं। खासकर यदि आप अक्सर यात्रा करते हैं या धीमे चार्जिंग से नफरत करते हैं, तो यह फोन आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।

क्यों खरीदें

  • LED स्ट्रिप डिजाइन फोन की अपील को बढ़ाता है।
  • डेली टास्क और मल्टीटास्किंग के लिए भरोसेमंद।
  • 120Hz डिस्प्ले स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
  • 68W फास्ट चार्जिंग बैटरी को बेहद तेजी से चार्ज करता है।

क्यों न खरीदें

  • अल्ट्रा-वाइड कैमरा की कमी है।
  • बड़ा फॉर्म फैक्टर कुछ यूजर्स के लिए उपयोग में असुविधा हो सकती है।

TECNO POVA 5 Pro स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले6.78-इंच FHD+, IPS LCD
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6080
रैम8GB
स्टोरेज128GB
रियर कैमरा50MP+0.08MP
फ्रंट कैमरा16MP
बैटरी5000mAh
ओएसएंड्रॉयड 14

Tecno Spark 20 Pro 5G

Tecno Spark 20 Pro 5G मोबाइल में यूजर्स को 6.78 इंच का FHD+ एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। इसमें 8GB रैम और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज है। इसके साथ ही 8GB रैम को मेमोरी फ्यूजन तकनीक के साथ बढ़ाया जा सकता है। यही नहीं इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट की सुविधा है। स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 108 मेगापिक्सल का अल्ट्रा सेंसिंग प्राइमरी कैमरा लगाया गया है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का अन्य लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यूजर्स को 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मिलता है। फोन 5000mAh की बड़ी बैटरी और 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

Tecno Spark 20 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले6.78-इंच FHD+, LTPS LCD
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6080
रैम8GB
स्टोरेज128GB
रियर कैमरा108MP+2MP
फ्रंट कैमरा8MP
बैटरी5000mAh
ओएसएंड्रॉयड 14

 

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here