
अपनी फ्लैगशिप के तहत चायनीज़ मोबाईल निर्माता मीजु ने दो फोन लॉन्च किए हैं। इन फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है लेकिन जल्द ही भारत में भी उपलब्ध होंगे। मीजु प्रो 6 प्लस की शुरूआती कीमत जहां 30,000 रुपये तक हो सकती है वहीं मीजु एम3एक्स को तकरीबन 17,000 रुपये तक पेश किया जा सकता है।
बात करें मीजु प्रो 6 प्लस के फीचर और स्पेसिफिकेशन की तो इस फोन में आॅल्वेज आॅन डिसप्ले तकनीक वाला 5.7-इंच का 2के सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए मीजु 6 प्रो प्लस में सोनी आईएमएक्स 386 सेंसर के साथ 6पी लेंस वाला 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो लेजर आॅटो फोकस, पीडीएएफ और ओआईएस जैसे फीचर से लैस है। यह फोन सैमसंग के एक्सनोस 8890 आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। साथ ही इसमें माली-टी88च एमपी12 जीपीयू दिया गया है।

4जीबी रैम के साथ यह फोन 64 जीबी और 128 जीबी के दो वेरिएंट में उपलब्ध है।
स्पेस ग्रे, शैपेंन गोल्ड और मूनलाइट सिल्वर रंग में उपलब्ध मीजु प्रो 6 के 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत भारतीय करंसी के अनुसार 30,000 और 33,000 रुपये तक हो सकती है।
मीजु प्रो 6 प्लस में फिंगरप्रिंट सेंसर और इम्बेडेड हार्ट रेट मॉनिटर जैसे आधुनिक फीचर दिए गए हैं।
कनेक्टिविटी के लिहाज से इस फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एनएफसी शामिल हैं। पॉवर बैकअप के लिए फोन में 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसके 30 मिनट में 60 प्रतिशत तक चार्ज होने का दावा कंपनी ने किया है।
31 मार्च 2017 तक जियो की सभी सेवाएं मुफ्त, जानें क्या है नया प्लान
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के मामले में मीजु एम3एक्स को कीमत के हिसाब से एक बेहतर फोन कहा जा सकता है। इसमें 1920X1080 पिक्सल वाली 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास व डबल सेरामिक क्रिस्टल कोटिंग से प्रोटेक्टेड है।

मीजु प्रो 6 की ही तरह इस फोन को भी कंपनी ने दो वेरिएंट में उतारा है। एक वेरिएंट में 3जीबी रैम के साथ 32 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। जबकि दूसरे वेरियंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा रही है। 32 जीबी और 64 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत भारत में क्रमश: 17,000 रुपये और 20,000 रुपये हो सकती है।
मीजु एम3एक्स 2.3 गीगाहर्ट्ज मीडियाटेक आॅक्टाकोर हेलियो पी20 चिपसेट पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो सोनी आईएमएक्स 386 सेंसर, 6पी लेंस से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
तीन कंपनियों ने कराए जियो पर 900 करोड़ कॉल ड्रॉप
फोन में एमचार्ज तकनीक वाली 3,200 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 30 मिनट में 40 प्रतिशत तक चार्ज होने का दावा करती है।





















