Samsung Galaxy Z Fold 8 vs Galaxy Z Fold 7: डिजाइन से लेकर बैटरी तक, जानें नए फोल्डेबल में क्या बदला

Join Us icon

Samsung Galaxy Z Fold 8 इंडिया में लॉन्च हो गया है। सैमसंग की नई फोल्डेबल जेनरेशन का यह मोबाइल अभी तक लाए गए ब्रांड के सभी फोल्ड स्मार्टफोंस से अलग है। मजे की बात यह है कि गैलेक्सी फोल्ड 8 कीमत के मामले में पहले वाले Samsung Galaxy Z Fold 7 की तुलना में बहुत ज्यादा महंगा भी नही है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर नए गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 में क्या नया दिया गया है और यह पहले वाले गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 7 से कितना अलग है। इन्हीं सवालों के जवाब ढूंढते हुए हमने आगे इन दोनों मोबाइल फोंस का कंपैरिजन किया है जहां डिजाइन, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की तुलना की गई है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 vs Galaxy Z Fold 7

डिजाइन का कंपैरिजन

Samsung Galaxy Z Fold 8 की जो सबसे बड़ी यूएसपी बन रही है, वह इसका डिजाइन है। इस फोल्डेबल फोन के साथ कंपनी ने अपने पहले से चलते आ रहे फोल्ड फोंस की लुक को चेंज किया है। Samsung Galaxy Z Fold 7 को जहां बुक स्टाइल फोल्ड डिजाइन पर लाया गया था वहीं, फोल्ड 8 को पासपोर्ट स्टाइल फोल्ड डिजाइन पर पेश किया गया है। कहा जा सकता है​ कि नया वाला Galaxy Z Fold 8 काफी हद तक स्क्वायर शेप का दिखता है जब्कि पहले वाले में आयताकार लुक थी।

गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 को Flex Titanium टेक्नोलॉजी पर पेश किया है। यह खासतौर पर इस मोबाइल को पहले से पतला और ड्यूरेबल बनाने के लिए यूज की गई है। इसमें टाइटेनियम प्लेट और टाइटेनियम अलॉय फिल्म शामिल है जो स्क्रीन क्रीज को कम विजिबल बनाती है। वहीं गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 7 को Armor FlexHinge पर लाया गया था। इसमें Armor Aluminum फ्रेम का इस्तेमाल किया था।

अगर डायमेंशन की बात करें तो Fold 8 को बंद करने के बाद 81.9 × 123.9 × 9.7mm और अनफोल्ड करने के बाद 123.9 × 161.4 × 4.5mm डाइमेंशन मिलता है। वहीं Fold 7 को फोल्ड करने पर 72.8 × 158.4 × 8.9mm और खोलने के बाद 143.2 × 158.4 × 4.2mm मिलता था। वजन के हिसाब से नया गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 जहां 201 ग्राम का है वहीं पुराना गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 7 215 ग्राम का है। कुल मिलाकर Samsung ने पूरी इंजीनियरिंग बदल दी है और Fold 8 का फॉर्म फैक्टर पूरी तरह चेंज हो गया है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सSamsung Galaxy Z Fold 8Samsung Galaxy Z Fold 7
मेन डिस्प्ले7.6″ QXGA+ (1848 x 2448)7.9″ QXGA+ (2184 x 1968)
कवर स्क्रीन5.5″ Dynamic AMOLED 2X6.5″ Dynamic AMOLED 2X
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5Snapdragon 8 Elite
ओएसOne UI 9 + Android 17One UI 8 + Android 16
रैम + स्टोरेज16GB RAM + 1TB Storage16GB RAM + 1TB Storage
बैक कैमरा50MP + 50MP200MP + 12MP + 10MP
फ्रंट कैमरा10MP + 10MP10MP + 10MP
बैटरी4,800mAh Battery4,400mAh Battery
चार्जिंग45W wired + 15W wireless25W wired + 15W wireless

डिस्प्ले

Samsung Galaxy Z Fold 8 स्मार्टफोन में 1848 x 2448 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 7.6-इंच की QXGA+ मेन डिस्प्ले दी गई है। यह मोबाइल को अनफोल्ड करने के बाद सामने आती है जिसपर 4:3 आस्पेक्ट रेश्यो प्राप्त होता है। कंपनी ने इसके लिए Dynamic AMOLED 2X पैनल पर इस्तेमाल किया है। ग्राहकों कों इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000nits ब्राइटनेस, 403ppi और Vision booster जैसे फीचर्स मिलेंगे।

गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 को फोल्ड करने के बाद 5.5-इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले मिलती है। इस कवर स्क्रीन पर 10:16 आस्पेक्ट रेश्यो मिलेगा जो शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। यह भी डायनामिक एमोलेड 2एक्स स्क्रीन है जिसपर 1248 x 1972 WUXGA+ पिक्सल रेजोल्यूशन मिलेगी। कंपनी ने कवर डिस्प्ले पर भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000nits ब्राइटनेस के साथ विजन बूस्टर और 428ppi का सपोर्ट दिया है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 की बात करें तो इसमें 1968 × 2184 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 8.0-इंच की QXGA+ मेन डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन फोन को अनफोल्ड करने के बाद सामने आती है और 20:18 आस्पेक्ट रेश्यो प्रदान करती है। कंपनी ने इसमें Dynamic AMOLED 2X पैनल का इस्तेमाल किया है। यूजर्स को इस डिस्प्ले पर 1Hz से 120Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 2,600 निट्स पीक ब्राइटनेस, 368ppi पिक्सल डेंसिटी और Vision Booster जैसे फीचर्स मिलते हैं।

गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 7 को फोल्ड करने के बाद सामने आने वाली 6.5-इंच की कवर डिस्प्ले भी Dynamic AMOLED 2X पैनल पर बनी है। इस स्क्रीन पर 1080 × 2520 पिक्सल (FHD+) रेजोल्यूशन और 21:9 आस्पेक्ट रेश्यो मिलता है। कंपनी ने कवर डिस्प्ले पर भी 1Hz से 120Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 2,600 निट्स पीक ब्राइटनेस, 422ppi पिक्सल डेंसिटी और Vision Booster तकनीक का सपोर्ट दिया है।

देखा जाए तो फोल्ड 7 जहां बड़े स्क्रीन एक्सपीरियंस के साथ आया था वहीं फोल्ड 8 में स्क्रीन साइज थोड़ा कम हो गया है। हालांकि ब्राइटनेस के मामले में फोल्ड 8 कुछ बेहतर बनकर आया है। वहीं कवर डिस्प्ले के मामले में भी दोनों मुड़ने वाले मोबाइल्स की अप्रोच अलग है। Fold 7 में यह लंबी थी वहीं Fold 8 में चौड़ी हो गई है।

प्रोसेसर

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 5जी फोन को सबसे नए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 पर लॉन्च किया गया है जो लेटेस्ट One UI 9 के साथ मिलकर काम करेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में खासतौर पर सैमसंग फोन के लिए ऑप्टिमाइज़्ड Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.6गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.6गीगाहर्ट्ज़ तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 7 5जी फोन को Android 16 आधारित One UI 8 पर लॉन्च किया गया था। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में क्वालकॉम का ही Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगाया गया था जो 4.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। जाहिर की बात है कि चिपसेट की जेनरेशन बदले के सा​थ ही परफॉर्मेंस में भी फायदा देखने को मिलता ही है। यानी कहा जा सकता है कि प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर के मामले में Samsung Galaxy Z Fold 8 बेहतर अपग्रेड बनकर आया है।

फोटोग्राफी

फोटोग्राफी के लिए Galaxy Z Fold 8 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकली प्लेस्ड है। इस कैमरा मॉड्यूल में एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Wide-angle सेंसर दिया गया है जो 2X optical zoom और OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ एफ/1.9 अपर्चर और 120 डिग्री FOV वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसकी मेन स्क्रीन पर 100डिग्री FOV और एफ/2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा है और सेकेंडरी डिस्प्ले पर भी इतने ही अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लाया गया था। इसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल वाइड-एंगल OIS प्राइमरी सेंसर लगा था जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री FOV वाला 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर व 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मौजूद था। इस फोन का सेल्फी कैमरा मॉड्यूल नए फोल्ड 8 जैसा ही था। दोनों 10 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा थे और मेन सेल्फी सेंसर 100 डिग्री FOV ही सपोर्ट करता था।

कागजी तौर पर कैमरा सेंसर की गिनती और मेगापिक्सल जरूर कम हुए हैं लेकिन Samsung ने नए फोल्ड 8 स्मार्टफोन में नए एआई कैमरा सिस्टम के साथ ही Dual Recording और My FanCam जैसे एडवांस फीचर्स भी जोड़े हैं। यानी Fold 8 में बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस मिलेगा।

बैटरी

Samsung Galaxy Z Fold 8 कंपनी का पहला ऐसा मोबाइल है जिसे सिलिकॉन कॉर्बन बैटरी पर लाया गया है। इस मोबाइल में 4800mAh बैटरी लगाई गई है जो सैमसंग ऑप्टिमाइज़ेशन के बाद लंबा बैकअप देने की क्षमता रखती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह नया फोल्डेबल फोन 15W फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। वहीं मोबाइल में Wireless PowerShare टेक्नोलॉजी भी मौजूद है जिसके चलते किसी वायरलेस चार्जिंग इनेबल्ड डिवाइस को Galaxy Z Fold के बैक पैनल पर रखकर चार्ज किया जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 4400mAh बैटरी दी गई थी। हालांकि इसमें सिलिकॉन-कार्बन बैटरी तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया गया था लेकिन फिर भी यह पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। वहीं चार्जिंग के लिए यह मोबाइल 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है जिसके साथ Fast Wireless Charging 2.0 और Wireless PowerShare जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

कीमत का कंपैरिजन

लॉन्च प्राइसSamsung Galaxy Z Fold 8Samsung Galaxy Z Fold 7
12GB RAM + 256GB Storage₹1,79,999₹1,74,999
12GB RAM + 512GB Storage₹1,99,999₹1,86,999
16GB RAM + 1TB Storage₹2,39,999₹2,10,999

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 इंडिया में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। 12GB RAM + 256GB Storage वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 1,79,999 रुपये है। वहीं मोबाइल के 12जीबी+512जीबी को 1,99,999 रुपये में लाया गया है। इस फोल्डेबल फोन का टॉप वेरिएंट 16जीबी रैम के साथ 1टीबी मेमोरी सपोर्ट करता है ​जिसका लॉन्च प्राइस 2,39,999 रुपये है।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 7 इंडिया में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था। 12GB RAM + 256GB Storage वाले बेस वेरिएंट की कीमत 1,74,999 रुपये रखी गई थी। देखा जाए तो नए मॉडल से सिर्फ 5 हजार रुपये कम। वहीं 12जीबी+512जीबी को 1,86,999 रुपये में और 16जीबी रैम + 1टीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 2,10,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here