
हुआवई ने इसी महीने अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपने मीड-रेंज डिवाईस पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन हुआवई वाई6 (2019) पेश किया था। यह स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच पर उतारा गया था जो चीनी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं आज अपने इस स्मार्टफोन को चीन से बाहर ग्लोबल मार्केट में लाते हुए कंपनी ने हुआवई वाई6 (2019) को पाकिस्तानी बाजार में लॉन्च कर दिया है। पड़ोसी मुल्क में यह फोन हुआवई वाई6 प्राइम (2019) नाम के साथ लॉन्च किया गया है, जो आने वाले दिनों में भारत में भी इसी नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
हुआवई वाई6 प्राइम (2019) डिजाईन
हुआवई का यह फोन नैरो बेजल्स वाला वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है। फोन फ्रंट पैनल पर उपरी की ओर ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच दी गई है। फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है जहां ब्रांड का लोगो लगा हुआ है। हुआवई वाई6 प्राइम (2019) के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेटअप बैक पैनल पर बाईं ओर वर्टिकल शेप में मौजूद है जिसके ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। फोन के बैक पैनल पर ही फोन अनलॉकिंग के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन के बाएं पैनल पर हां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट और स्पीकर मौजूद है।

हुआवई वाई6 प्राइम (2019) स्पेसिफिकेशन्स
हुआवई की ओर से इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 × 1560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.09-इंच की एचडी+ फुलव्यू ड्यूड्रॉप डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित ईएमयूआई 9.0 पर पेश किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो ए22 चिपसेट पर रन करता है। वहीं गेमिंग और ग्राफिक्स के लिए इस फोन में पावरवीआर जीई8320 दिया गया है। यह भी पढ़ें : हुआवई मेट 30 की लॉन्चिंग पर कंपनी ने लगाई मुहर, अक्टूबर तक हो सकता है लॉन्च
कंपनी की ओर से हुआवई वाई6 प्राइम (2019) को 2जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। यह फोन 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए हुआवई वाई6 प्राइम (2019) के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

हुआवई वाई6 प्राइम (2019) डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में में 3,020एमएएच की बैटरी दी गई है।
कीमत
हुआवई वाई6 प्राइम (2019) को पाकिस्तान में वहां की करंसी अनुसार तकरीबन 21,499 की कीमत पर लॉन्च किया गया है। आपको बता दें कि यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 10,300 रुपये के करीब है। हुआवई ने इस फोन को मीडनाईट ब्लैक, सफायर ब्लू और एंबर ब्राउन कलर में लॉन्च किया है। लगे हाथ आपको बता दें कि यही फोन श्रीलंका में भी लॉन्च कर दिया गया है जहां इसने हुआवई वाई6 प्रो (2019) नाम के साथ एंट्री ली है। वाई6 का यह मॉडल 3जीबी रैम सपोर्ट करता है। बहरहाल देखना यह है कि भारत में यह फोन कब और किस नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि भारत में इस फोन की कीमत 10,000 रुपये से भी कम हो सकती है।


















