शानदार डिजाइन के साथ आया Honor 8 pro, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

Join Us icon

टेक कंपनी ऑनर को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही है कि कंपनी इसी महीने चीन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इस ईवेंट के मंच से कंपनी की ऑनर 20 सीरीज़ को टेक जगत के सामने पेश किया जाएगा। इस सीरीज़ में ऑनर 20, ऑनर 20 प्रो और ऑनर 20 लाइट स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले ही इन तीनों स्मार्टफोन से जुड़े कई लीक्स भी सामने आ चुके हैं। वहीं ऑनर 20 से पहले ही कंपनी ने अपना एक नया स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में उतार दिया गया है। कंपनी की ओर से ऑनर 8ए प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन रशियन बाजार में उतारा गया है जो वहां लो बजट सेग्मेंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Honor 8A की कीमत
Honor 8A दो कलर वेरिएंट्स – ब्लैक और ब्लू में लॉन्च किया गया है। फिलहाल इसे कंपनी ने रूस में लॉन्च किया है जहां इसकी कीमत आरयूबी 13,990 (लगभग 14,700 रुपए) है। इस स्मार्टफोन को वहां सिर्फ Tmall पर बेचा जा रहा है। इसे भी पढ़ें: 4 रियर कैमरे के साथ लॉन्च होगा ऑनर 20 और 20 प्रो, कीमत हुई लीक
ऑनर 8ए प्रो
ऑनर का यह नया फोन भी ट्रेंड में चल रही वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा ऑनर 8ए प्रो 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो व 720 x 1560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.09-आईपीएस एचडी+ डिसप्ले है। इतना ही नहीं फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 एसओसी है। डिवाइस में 3जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। लेकिन, आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी स्टोरेज को 512जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Honor 8A Pro में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। वहीं, फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 3,020एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, सिक्योरिटी के लिए फोन के रियर में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 32-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च होगा ऑनर 20 लाइट, स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन मे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें इनमें 4जी एलटीई सपोर्ट, माइक्रो यूएसबी 2.0 पोर्ट और जीपीएस है। इसके अलावा फोन में एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 4 रियर कैमरे के साथ लॉन्च होगा ऑनर 20 और 20 प्रो, कीमत हुई लीक

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here