सैंमसंग को जवाब देने की तैयारी में गूगल, जल्द लाएगा मुड़ने वाला फोल्डेबल फोन

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने इस साल सबसे पहले अपने फोल्डेबल फोन को पेश किया था। इस डिवाइस को फरवरी में बर्सिलोना में आयोजित हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 के दौरान पेश किया गया था। लेकिन, अब गूगल भी अपने फोल्डेबल फोन को लाने की तैयारी कर रही है, जिससे सैमसंग फोल्ड को टक्कर मिल सकती है।

फोल्डेबल फोन को भविष्य मानते हुए बड़ी टेक कंपनियों में से एक गूगल भी इस रेस में पीछे नहीं रहना चाहता। कंपनी ने कैलिफोर्निया के माउंटव्यू में अपनी ऐनुअल डिवेलपर कॉन्फ्रेंस I/O 2019 के पहले दिन इस बात की जानकारी CNET वेबसाइट को दी है।

वेबसाइट के अनुसार गूगल I/O के दौरान कंपनी ने कहा है वह फोल्डेबल टेक्नोलॉजी की ओर ध्यान दे रहे हैं। पिछले हफ्ते से CNET को गूगल पिक्सल डेवलपमेंट लीड मारियो क्विरोज ने कहा “हम निश्चित रूप से फोल्डेबल फोन का प्रोटोटाइप बना रहे हैं।”
google-foldable
हालांकि, इससे पहले गूगल के फोल्डेबल फोन का पेटेंट लीक हो चुका है। लेकिन, इस बारें मे कंपनी ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी थी। बता दें कि पेटेंटली मोबाइल पर सबसे पहले इस पेटेंट को स्पॉट किया गया था। फोल्डेबल फोन डिजाइन की कुछ तस्वीरों से अंदाजा लगया गया था कि यह किस तरह फोल्ड होगा। गूगल के अलावा मोटोरोला और शाओमी भी इस रेस में हैं।

गूगल के फोल्डेबल फोन की टक्कर सैमसंग के फोल्ड स्मार्टफोन से होगी। अगर बात करें सैमसंग फोल्ड की तो इसमें 7.3-इंच की स्क्रीन दी गई है और इसे फोल्ड करके एक छोटे टैबलट में बदला जा सकता है, जिसकी बाहर की स्क्रीन 4.6-इंच है। वहीं, गैलेक्सी फोल्ड एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित सैमसंग के नए वनयूआई इंटरफेस पर काम करता है।

बता दें कि Google ने कैलिफोर्निया के माउंटव्यू में अपनी ऐनुअल डिवेलपर कॉन्फ्रेंस I/O2019 की शुरुआत कर दी है। इस कॉन्फ्रेंस के पहले दिन कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Pixel 3a और Pixel 3aXL को लॉन्च किया। इन स्मार्टफोन की भारतीय कीमत और उपलब्धता के बारे में भी इवेंट के दौरान जानकारी दे दी गई है।

Pixel 3a और Pixel 3a XL को भारत में 15 मई से उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इसकी प्री-बुकिंग 8 मई यानी आज दोपहर 10:00 बजे शुरू होगी। स्मार्टफोन को क्लियरली व्हाइट, जस्ट ब्लैक और पर्पलिश कलर में पेश किा गया है। लेकिन, भारत में पहले दो कलर वेरिएंट ही आएंगे।

वहीं, अगर बात करें कीतम की तो Google Pixel 3a को भारत में 39,999 रुपए में बेचा जाएगा, जबकि Google Pixel 3a XL डिवाइस भारत में 44,999 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि दोनों ही स्मार्टफोन 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएंगे।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here