
टेक कंपनी नुबिया ने पिछले महीने चीनी बाजार में Nubia Red Magic स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से इस डिवाईस को गेमिंग फोन के रूप में पेश किया था। नुबिया रेड मैज़िक एक 5G फोन है वहीं इसकी एक बड़ी खासियत यह थी कि Nubia Red Magic दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ था। इस फोन के बाद अभी तक किसी अन्य ब्रांड ने इस तरह की डिसप्ले को अपने फोन में नहीं दिया है। लेकिन आज नुबिया ने फिर से इस तकनीक का प्रदर्शन करते हुए एक और नया फोन nubia Play 5G टेक मंच पर लॉन्च कर दिया है।
लुक व डिजाईन
nubia Play 5G को कंपनी की आरे चीनी मार्केट में ही लॉन्च किया गया है। फोन के डिजाईन की बात करें तो कंपनी की ओर से इस डिवाईस में किसी भी तरह की कोई नॉच या पंच होल नहीं नहीं दी गई है। फोन की स्क्रीन राईट और लेफ्ट से जहां पूरी तरह बेजल लेस है वहीं उपर और नीचे की ओर बेहद हल्के बेजल्स दिए गए हैं। डिसप्ले के उपरी बेजल पर ही फोन का सेल्फी कैमरा स्थित है। फोन के बैक पैनल पर क्चॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो पैनल के बीच में वर्टिकल शेप में मौजूद है। सेटअप के दाई ओर फ्लैश व बाईं ओर एक कैमरा लेंस लगा है। nubia Play 5G का बैक पैनल डायमंड कट डिजाईन पर बना हुआ है। नुबिया प्ले के बाएं पैनल पर गेमिंग टच की दी गई है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर अैर पावर बटन दिया गया है तथा लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट मौजूद है।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
nubia Play 5G की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जोे 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.65 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह डिसप्ले 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है तथा 249 टच सैंपलिंग रेट पर काम करती है। नुबिया प्ले को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो नुबिया यूआई 8.0 पर काम करता है।
Jio ने Facebook से मिलाया हाथ, JioMart पर डिजिटल पेमेंट के लिए होगा व्हाट्सएप का इस्तेमाल
नुबिया प्ले में प्रोसेसिंग के लिए आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट डुअल मोड 5जी (SA/ NSA) सपोर्ट करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 620जीपीयू मौजूद है। कपंनी की ओर से इस को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। बेस वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मैमोरी तथा तीसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो nubia Play 5G क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.75 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
120Hz पंच-होल डिसप्ल और S Pen के साथ आ सकता है Galaxy Fold 2, लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स
nubia Play 5G सिक्योरिटी के लिए जहां इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5100एमएएच की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2399 युआन (तकरीबन 26,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इसी तरह फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2699 युआन (तकरीबन 29,000 रुपये) 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2999 युआन (तकरीबन 32,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है।






















