Nokia C30 और Nokia C20 Plus स्मार्टफोन डुअल कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ जल्द होंगे लॉन्च

Join Us icon

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global जल्द ही दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। नोकिया के ये स्मार्टफोन कम कीमत में पेश किए जा सकते हैं। नोकिया ने हाल में ही दो अफोल्डेबल स्मार्टफोन Nokia C10 और Nokia C20 लॉन्च किए हैं। अब कंपनी अपनी C सीरीज के तहत दो और स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। Nokibar की रिपोर्ट की माने तो नोकिया के ये दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन Nokia C20 Plus और Nokia C30 सबसे चीन में लॉन्च किए जा सकते हैं। Nokia C20 Plus स्मार्टफोन को जहां 5,000mAh बैटरी के साथ पेश किया जाएगा, वहीं Nokia C30 स्मार्टफोन 6,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा।

नोकिया के इन दोनों स्मार्टफोन का डिज़ाइन भी सामने आए हैं, जिसमें सर्कूलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल रहा है। Nokia 30 स्मार्टफोन के बैक पैनल में रियर फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। Nokia C20 Plus स्मार्टफोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया है। संभव है कि इसमें फिंगरप्रिंट न दिया हो या फिर हो सकता है कि फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के साइड में दिया जा सके। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M22 स्मार्टफोन मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां


Nokia C10 और Nokia C20 स्मार्टफोन को कंपनी ने एवरेज बजट स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि Nokia C20 Plus और Nokia 30 स्मार्टफोन अपग्रेड डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जा सकता है। Nokia C20 Plus और Nokia C30 स्मार्टफोन मल्टीपल रियर कैमरा सेंसर के साथ पेश किये जाएंगे हांलाकि इनमें से एक बायोमेट्रिक सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Vodafone idea लाया कमाल का ऑफर, रिचार्ज के लिए नहीं देना होगा एक भी पैसा

अपकमिंग Nokia C20 Plus और Nokia C30 स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। इससे पहले कंपनी ने Nokia C10 और Nokia C20 स्मार्टफोन को UNISOC चिपसेट के साथ पेश किया था। माना जा रहा है कि Nokia C20 Plus और Nokia C30 स्मार्टफोन Qualcomm या फिर MediaTek चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। नोकिया अपनी C सीरीज के स्मार्टफोन कम कीमत में लॉन्च करता है। नोकिया अपनी इस स्मार्टफोन सीरीज के जरिए Xiaomi और Realme को कड़ी टक्कर दे रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here