
पिछले कुछ हफ्तों से कई लीक सामने आ रहे हैं, जिससे पता चलता है कि Xiaomi भारत में एक नया किफायती Redmi स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। हालांकि, Xiaomi ने यह इस बात को लेकर साफ नहीं किया है कि कंपनी किस नाम से फोन को लाने वाली है। भले ही कंपनी ने फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि इंडिया में आने वाला फोन Redmi 10 Prime होगा जो कि 3 सिंतबर को लॉन्च किया जाएगा। साथ ही कंपनी ने रेडमी 10 प्राइम के कुछ खास फीचर्स की भी जानकारी दी है। कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर से साफ हुआ है कि शाओमी के इस स्मार्टफोन में अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ पंच-होल डिस्प्ले और नया MediaTek Helio SoC मिलेगा।
Redmi 10 Prime
Xiaomi अपकमिंग फोन के लिए ‘ऑल राउंड सुपरस्टार’ टैगलाइन का इस्तेमाल कर रही है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, स्मार्टफोन Redmi 10 Prime होगा या कोई और फोन। वहीं, Xiaomi ने फोन के लिए एक समर्पित माइक्रोसाइट भी बनाई है जो फोन की कुछ विशेषताओं के बारे में जानकारी देता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi के अपकमिंग फ़्लैगशिप Mi 11T Pro की स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

Redmi 10 Prime: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर
Redmi 10 स्मार्टफोन को कंपनी ने कुछ दिन पहले हाई रिफ्रेट रेट के साथ मलेशिया में लॉन्च किया है। इस फोन में 6.5-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रजलूशन 2400×1080 पिक्सल और पिक्सल डेनसिटी 405 ppi है। इसके साथ ही इसमें पंच होल नॉच दिया गया है। इस फोन को हायर रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। हालांकि यूजर्स डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट को 45, 60, और 90Hz में स्वीच कर सकते हैं।

Redmi 10 स्मार्टफोन को ऑक्टा कोर MediaTek Helio G88 SoC के साथ पेश किया गया है। इस प्रोसेसर के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 GPU दिया गया है। रेडमी का यह फोन 6GB तक के LPDDR4X RAM, और 128GB तक eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है। इसे भी पढ़ें: Mi Smarter Living 2022 : Xiaomi भारत में 26 अगस्त को लॉन्च करेगा Mi TV 5X स्मार्ट टीवी, जानें सभी खूबियाँ
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रेडमी के इस फोन में LED फ्लैश के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड-लेंस, 2MP मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। शाओमी के इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्ज और 9W रिवर्स चार्ज सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।





















