
ई-कॉमर्स वेबसाइटों के माध्यम से ऑर्डर करने पर गलत प्रो़डक्ट्स का आना अब मानो आम बात हो गई है। लेकिन, हम आपको यह सलाह देंगे कि जब भी आप ऑनलाइन शॉपिंग करें तो थोड़ा सावधान रहें। दरअसल, अब अमेजन पर एक धांधली की घटना सामने आई है। केरला में अलुवा के मूल निवासी नूरुल अमीन ने अमेजन से iPhone 12 ऑर्डर किया और एक हफ्ते के इंतजार के बाद जब उनका पार्सल आया तो उन्होंने जैसे ही उसे ओपन किया तो उनके होश उड़ गए क्योंकि 70,900 रुपए के मोबाइल फोन की जगह पैकेट में विम बार साबुन और 5 रुपए का सिक्का था। आइए आगे जानते हैं इसके बाद क्या हुआ।
ऐसे हुआ फ्रॉड
हालांकि, अच्छी बात ये रही कि पुलिस की मदद से, एनआरआई को अंततः उसके द्वारा भुगतान की गई राशि वापस मिल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नूरुल अमीन ने 12 अक्टूबर को फोन का ऑर्डर दिया और अपने अमेजन पे कार्ड से भुगतान किया। उन्हें 15 अक्टूबर को फोन मिला। लेकिन, जैसा कि उसे ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में वृद्धि के बारे में पता था, उसने डिलीवरी बॉय के सामने एक ‘अनबॉक्सिंग’ वीडियो बनाने का फैसला किया और पैकेट में केवल एक विम डिशवॉश बार और 5 रुपए का सिक्का देख चौंक गए। इसे भी पढ़ें: Flipkart पर इस Actor ने ऑर्डर किया ‘Nothing’ ईयरबड्स, डिब्बा खोला तो सच में मिला nothing

इसके बाद साइबर पुलिस स्टेशन द्वारा मामला दर्ज की गई और जांच करने पर पता चला कि ग्राहक ने जो फोन बुक किया था वह वास्तव में इस साल सितंबर से झारखंड कोई इस्तेमाल कर रहा है। पुलिस ने कवर पर मिले आईएमईआई नंबर से इस बात का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने बताया कि उन्होंने अमेजन अधिकारियों और तेलंगाना स्थित विक्रेता से संपर्क किया। इसे भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट से मंगाया था 51,000 रुपये का Apple iPhone 12, बॉक्स में निकला ‘निरमा साबुन’
लेटेस्ट वीडियो
जांच दल के एक अधिकारी ने कहा जब हमने विक्रेता से संपर्क किया, तो उसने कहा कि फोन स्टॉक में नहीं था और नूरुल द्वारा भुगतान की गई राशि वापस कर दी जाएगी। हालांकि, यह बात काफी चौंका रही है कि झारखंड में इस साल 25 सितंबर से फोन का इस्तेमाल हो रहा है, हालांकि ऑर्डर अक्टूबर में ही दिया गया था।





















