
OPPO घोषणा कर चुकी है कि कंपनी अपनी Reno7 Series को भारत में लाने के लिए तैयार है और यह स्मार्टफोन सीरीज़ आने वाली 4 फरवरी को इंडिया में लॉन्च कर दी जाएगी। खबर है कि इस सीरीज़ के तहत Oppo Reno7 5G, Oppo Reno7 Pro 5G और Oppo Reno7 SE 5G स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस ओपो फोंस की कीमत और सेल डिटेल्स से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन एक ताजा लीक में इस ओपो मोबाइल्स की कीमत का खुलासा हो गया है।
OPPO Reno 7 5G और OPPO Reno 7 Pro 5G इंडिया प्राइस
ओपो रेनो 7 5जी फोन को लेकर कहा गया है कि यह स्मार्टफोन इंडिया में 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। इस वेरिएंट का दाम 29,990 रुपये बताया गया है। इसी तरह लीक के अनुसार ओपो रेनो 7 प्रो 5जी फोन को इंडियन मार्केट में 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा और इस फोन का प्राइस 39,990 रुपये होगा। OPPO Reno7 series देश में ऑनलाईन व ऑफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध होगी तथा साथ ही इसे शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी खरीदा जा सकेगा।

OPPO Reno7 5G की स्पेसिफिकेशन्स
ओपो रेनो 7 5जी फोन चीन में 6.43 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च हुआ था जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। यह स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और कॉर्निंग गोरिल्ला 5 से प्रोटेक्टेड है। एंडरॉयड 11 आधारित कलरओएस 12 के साथ ही OPPO Reno7 5G फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5,000mAh बैटरी के साथ 9 फरवरी को इंडिया आ रहा Vivo T1 5G फोन, कीमत होगी 20,000 रुपए से भी कम
OPPO Reno 7 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इस मोबाइल फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स709 सेल्फी सेंसर दिया गया है।

ओपो का यह 5जी फोन 4जी एलटीई भी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां इस फोन में अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह ओपो मोबाइल 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। उम्मीद है कि इंडिया में भी ओपो रेनो7 5जी फोन इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स पर लॉन्च किया जाएगा। बहरहाल फोन की पुख्ता कीमत के लिए 4 फरवरी का इंतजार करना होगा।




















