
Lenovo ने मोबाइल मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन Lenovo K14 Plus पेश किया है। 4GB RAM, 48MP Rear Camera, 90Hz display और 5,000mAh Battery की ताकत से लैस यह एक सस्ता मोबाइल फोन है जो लो बजट में लॉन्च हुआ है। लेनोवो की ओर से यह स्मार्टफोन फिलहाल रशिया में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।
Lenovo K14 Plus की स्पेसिफिकेशन्स
लेनोवो के14 प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन पंच-होल डिजाईन पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। Lenovo K14 Plus प्लास्टिक बॉडी पर बना है तथा इस फोन में कंपनी ने आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पैनल पर यूज़ किया है जो नैरो बेजल्स सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें : Nokia G21 स्मार्टफ़ोन Unisoc T606 प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 4GB रैम के साथ हुआ लॉन्च
Lenovo K14 Plus को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ UNISOC T700 चिपसेट पर रन करता है। रशियन मार्केट में यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए यह नया लेनोवो फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट से लैस 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Lenovo K14 Plus स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुआ Infinix का पहला 5G Phone, देखें 13GB RAM पावर वाले फोन की क्या है खूबी और कितना है प्राइस
Lenovo K14 Plus डुअल सिम है और 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। रशिया में यह फोन 9,990 RUB में लॉन्च हुआ है जो भारतीय करंसी अनुसार 9,800 रुपये के करीब है।


















