
OPPO Reno 8 Lite 5G को कंपनी ने स्पेन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी के रेनो 8 सीरीज में यह चौथा फोन है। हालांकि फोन के स्पेसिफिकेशन को आप देखेंगे तो आपको थोड़ी हैरानी जरूर होगी। क्योंकि यह फोन इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च OPPO F21 Pro 5G का ही कॉपी है। यानी कि रिब्रांडेट है। फोन के स्पेसिफिकेशन या लुक में कहीं से कोई अंतर नहीं है। सिर्फ कंपनी ने नाम बदलकर इसे लॉन्च कर दिया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर पर काम करता है जबकि इसमें आपको ColorOS 12 का सपोर्ट मिल जाता है। इसके साथ ही 64 MP का मेन कैमरा दिया गया है।
OPPO Reno 8 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन
OPPO Reno 8 Lite 5G को कंपनी ने 6.43 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है। यह फोन 60Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं इसमें एफएचडी+ AMOLED डिसप्ले पैनल का उपयोग आपको देखने को मिलेगा। टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर पंच होल कट आउट दिया गया है जिस पर सेल्फी कैमरा उपलब्ध है और नीच में आपको इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट का सपोर्ट मिल जाता है। इसे भी पढ़ें : Google Pixel 5a हुआ इंडिया में उपलब्ध, क्या अब भी आप करेंगे Pixel 6a का इंतजार

जैसा कि हमने ओपो एफ 21 प्रो 5जी में देखा था। फोन में रैक्टेंगुलर शेप में रियर कैमरा ब्रैकेट उपलब्ध था और यहां भी वहीं डिजाइन है। मेन कैमरे के साथ आपको dual orbit light देखने को मिलेगा जो कि फिलहाल सिर्फ ओपो फोन में ही देखने को मिलते हैं। इसमें 64MP के मेन कैमरे के सााि 2MP डेफ्थ और 2MP मैक्रो कैमरा उपलब्ध है। फ्रंट में आपको 16MP का सेल्फी कैमरा मिल जाता है।
हार्डवेयर की ओर आते हैं तो ओपो रेनो 8 लाइट में आपको क्वालकॉम Snapdragon 695 चिपसेट देखने को मिलता है। 6 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर तैयार इस ऑक्टा कोर प्रोसेसर में मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज का सपोर्ट है। इसके साथ ही 8GB की रैम मैमोरी और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिल जाता है। फोन में एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है और आप 5 GB तक वर्चुअल रैम का उपयोग कर पाएंगे। इसे भी पढ़ें : AGM ने लॉन्च किया चट्टान जैसा मज़बूत स्मार्टफोन, न पटकने पर टूटेगा न ही पानी में होगा खराब
OPPO Reno 8 Lite 5G एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 12 पर काम करता है जो कि ColorOS 12 आधारित है। पावर बैकअप के लिए 4,500 mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। वहीं कनेक्टिविटी की ओर रुख करें तो 5G के साथ USB Type-C पोर्ट, 3.5 mm ऑडियो जैक और WiFi सपोर्ट मिल जाता है।
कंपनी ने इसे Cosmic Black और Rainbow Spectrum सहित दो रंगों में पेश किया है। स्पेन में इस फोन की कीमत 429 यूरो है जो कि भारतीय प्राइस के अनुसार लगभग 35 हजार रुपये के बराबर है।


















