
Honda Benly electric scooter के इंडिया लॉन्च को लेकर काफी समय से लीक व जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, यह तो साफ हो चुका है कि इस स्कूटर को कंपनी डिलिवरी सर्विस प्रोवाइडर्स को ध्यान में रखते हुए पेश करेगी। वहीं, लॉन्च से पहले एक बार फिर Honda Benly e-scooter को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। साथ ही इस ई-व्हीकल के नंबर की जांच में यह पाया गया कि नंबर Honda Motorcycle and Scooter द्वारा South Bangalore RTO में रजिस्टर है। ऐसे में उम्मदी है कि Honda Benly का इंडिया लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है।
Honda Benly electric scooter फिर हुआ स्पॉट
ई-स्कूटर के डिजाइन से साफ है कि यह लास्ट-माइल डिलीवरी सर्विस के लिए कंपनी का इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशन होगा और इसके बिजनेस-ओरिएंटेड मार्केट में अपनी पकड़ मजूबत करने के लिए पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि Honda पिछले कुछ समय से Honda Benly इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रही है और इस गाड़ी को अब तक कई बार अलग-अलग टेस्टिंग से गुजरना पड़ा है। इस बार Honda Benly को हरे रंग की रजिस्ट्रेशन प्लेट के साथ पब्लिक रोड़ पर टेस्टिंग करते हुए देखा गया है।

स्कूटर को फ्लीट ऑपरेटर और डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। वहीं, इसमें रियर की तरफ कैरियर और अटैचमेंट होंगे। ई-स्कूटर की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमशः 1,840mm, 780mm और 1,050mm होगी। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि ग्लोबली मार्केट की तरह ही इंडिया में भी Benly चार वेरिएंट्स- Benly e I, Benly e I Pro, Benly e II और Benly e II Pro में आएगा।
Honda Benly electric scooter specifications
अगर बात करें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की तो Benly e I और I Pro में 2.8 kW (3.8 bhp) की इलेक्ट्रिक मोटर मिल सकती है, जिसका रेटेड टॉर्क आउटपुट 13 Nm होगा। वहीं, Benly e II और II Pro में 4.2 kW (5.7 bhp) इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी है जो 15 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगी। इसके अलावा दोनों सेटअप दो 48V, 20.8 Ah लिथियम-आयन बैटरी से लैस होंगे।






















