अल्काटेल ने लॉन्च किया विश्व का पहला एलईडी फोन, जो देगा आपको डिस्को वाली फील

Join Us icon

इसी साल टेक कंपनी अल्काटेल ने भारत में अपनी शुरूआत की थी। वहीं अब अपनी स्मार्टफोन रेंज का बढ़ाते हुए अल्काटेल ने दो नए फोन ए5 एलईडी और ए7 को भारत में पेश कर दिया है। ए5 एलईडी की कीमत जहां 12,999 रुपये रखी गई है वहीं ए7 स्मार्टफोन को 13,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है।

एक्सक्लूसिव: 20 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा वीवो वी7

अल्काटेल ए5 एलईडी में 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की आईपीएस डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित है तथा 1.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। डुअल सिम और 4जी सपोर्ट के साथ ही इसमें 3,100एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन की ख़ासियत है रियर कवर है जो एलईडी लाइट के साथ आता है।

अल्काटेल ए7 की बात करें तो इस फोन में 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

alcatel-a5-led-1

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्ल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। डुअल सिम व 4जी कनेक्टिविटी के साथ ही इस फोन में पावरबैकअप के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

सैमसंग के इन तीन स्मार्टफोन्स के दाम हुए कम

10 नवंबर से 13 नवंबर तक यदि आप स्मार्टफोन खरीदते हैं तो ए5 एलईडी फोन के साथ जहां 3,999 रुपये की कीमत वाला 3,100 एमएएच पावर प्लस एमओडी बैटरी कवर मिल रहा है वहीं ए7 फोन के साथ 2,499 रुपये का टीसीएल मूवबैंड फिटनेस ट्रैकर दिया जा रहा है।