Amazon देने वाला है 55,000 लोगों को नौकरी, इस दिन यहां से कर सकेंगे Apply

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/07/Amazon.jpg

नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी Amazon जल्द ही 55,000 से ज्यादा भर्ती निकालने वाली है क्योंकि अमेजन दुनिया भर में बड़े पैमाने पर कॉर्पोरेट व टेक्नोलॉजी से संबंधित लोगों की तलाश कर रही है। अमेजन में निकलने वाली जॉब की जानकारी खुद Amazon के नए CEO एंडी जेसी (Andy Jassy) ने दी है। आइए आगे जानते हैं इन नौकरी के लिए इंडिया के लोग भी कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

इंडिया में भी जॉब देगी अमेजन

न्यूज एजेंसी Reuters को दिए एक बयान में Andy Jassy ने बताया कि रिटेल, क्लाउड और एडवर्टाइजमेंट (एड) सहित दूसरे बिजनेस में मांग को पूरा करने के लिए कंपनी को और मैन पावर की जरूरत है। उन्होंने जानकारी दी कि इन 55 हजार नौकरियों में से 40 हजार से ज्यादा अमेरिका में होंगी, जबकि बाकी की वैकेंसी भारत, जर्मनी और जापान जैसे देशों में निकाली जाएगी। इसके अलावा दूसरी ओर अमेजन की एचआर प्रमुख (कॉर्पोरेट, एशिया-प्रशांत, और पश्चिम एशिया एवं उत्तर अफ्रीका) दीप्ति वर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमारे पास देश के 35 शहरों में 8,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर हैं। इन शहरों में बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, गुड़गांव, मुंबई, कोलकाता, नोएडा, अमृतसर, अहमदाबाद, भोपाल, कोयंबटूर, जयपुर, कानपुर, लुधियाना, पुणे, सूरत जैसे शहर शामिल हैं।” इसे भी पढ़ें: Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार जल्द सड़कों पर दौड़ेंगी, कंपनी ईवी बिजनेस में रखा कदम

उन्होंने कहा, “ये नौकरियां कॉर्पोरेट, प्रौद्योगिकी, ग्राहक सेवा और संचालन भूमिकाओं से जुड़ी हैं।” दीप्ति ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य 2025 तक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह की 20 लाख नौकरियों का सृजन करना है, और वह पहले ही भारत में 10 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियों का सृजन कर चुकी है।

बता दें कि Amazon जल्द भारत में अपना जॉब फेयर शुरू करेगी, जिसका नाम ‘अमेजन करियर डे‘ (Amazon Career Day) रखा गया है। अमेजडन करियर डे 16 सितंबर 2021 को सुबह 10 बजे शुरू होगा। आइए आगे जानते हैं कि कैसे इन जॉब्स के लिए अपालई कर सकते हैं।

सामने आई जानकारी के अनुसार इस इवेंट में भाग लेने के लिए आपको किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। कुछ लोगों के लिए अच्छी बात यह है कि इन जॉब पोस्टिंग के लिए आपको कोई खास एक्सपीरिएंस की जरूरत नहीं है। इसे भी पढ़ें: Battlegrounds Mobile India ने फिर Ban किए लगभग 2 लाख अकाउंट, अगर आपने की ये गलतियां तो हो सकते हैं बैन

वहीं, जॉब फेयर इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको वेबसाइट पर जाना होगा। यहां मौजूद ‘Register’ ऑप्शन पर क्लिक कर आप फॉर्म को भर सकते हैं। ध्यान रहें कि Amazon Career Day 2021 में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है, लेकिन Amazon के HR के साथ करियर कोचिंग सेशन में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा।